इन शारीरिक फायदों के लिए पीना शूरू करें आलू का जूस!


1. किडनी की सेहत
आलू का जूस किडनी की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है इसके सेवन से किडनी की समस्या दूर होती है और किडनी स्वस्थ होती है। इसके अलावा आलू का रस मूत्राशय में कैल्शियम को पथरी बनने से रोकता है।


2. वजन को करता है नियंत्रित
हर रोज सुबह नाश्ते से पहले और रात को डिनर से 3 घंटे पहले आलू का जूस पीने से भूख नियंत्रित रहती है। इतना ही नहीं यह शरीर के बढ़ते हुए वजन को भी कंट्रोल करता है।

3. कॉलेस्ट्रॉल के नियंत्रित में सहायक
आलू का रस शरीर में कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करता है इसके साथ ही यह दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी है। आलू का जूस पीने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती है।

4. ब्लड शुगर लेवल को करता है कम
कच्चे आलू का रस शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करता है इसके साथ ही यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है।

5. कई बीमारियों का रामबाण
रोजाना 2 गिलास आलू का रस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। एक शोध के मुताबिक कच्चे आलू का रस कैंसर, गैस्ट्रिक, अल्सर, डायबिटीज, किडनी, हार्ट प्रॉब्लम, हाइपरटेंशन और शोल्डर में घाव आदि से बचाव करता है। यह नसों के ब्लॉकेज और ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है।

6. त्वचा को देता है खूबसूरत रूप
आलू के जूस का सेवन त्वचा की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इससे स्किन से संबंधित कई समस्याओं से राहत मिलती है। आलू का जूस अंदर से त्वचा की सफाई करता है. यह त्वचा के मुंहासे को दूर करके उसे चमकदार बनाता है।

7. बालों को देता है लंबी उम्र
आलू का रस बालों को लंबा बनाने में मदद करता है।  लंबे और सुंदर बाल पाने के लिए आलू के रस को बालों में मास्क के रुप में लगाना चाहिए।  इसके लिए आलू के रस में शहद और अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर इस मिश्रण को बालों के स्कैल्प पर लगाना चाहिए।  फिर दो घंटे बाद शैंपू कर लेना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।