मसूड़ों की सूजन को दूर भगायेंगे ये घरेलू उपाय!


मसूड़ों में सूजन एक आम समस्या है। इस बीमारी की शुरुआत को जिंजिवाइटिस के नाम से जाना जाता है। इस दौरान मसूड़ों में सूजन आ जाती है और उनसे खून बहने लगता है।  खून ब्रश या फ्लॉस करते समय कभी-कभी अपने-आप ही निकलने लगता है। इसके अलावा मसूड़ों पर चोट लगने या अधिक गर्म पदार्थ व सख्त चीज़ें खाने से मसूड़ों पर दबाव पड़ता है,जिससे मसूड़ों में सूजन उत्पन्न हो जाती है। मसूड़ों की सूजन को दूर भगाने के घरेलु उपाय

1. अदरक- नमक का इस्तेमाल
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं जो सूजन पैदा करनेवाले बैक्टीरिया को दूर करते हैं. मसूड़ों में सूजन होने पर अदरक को मिक्सर में बारीक पीस लें, फिर इसमें 1 चम्मच नमक मिलाएं। इस पेस्ट से सूजे हुए मसूड़ों पर हल्के हाथों से मसाज करें। इस नुस्खे को दिन में 2 से 3 बार इस्तेमाल करने से मसूड़ों को काफी आराम मिलता है।

2. नींबू पानी
नींबू में एंटी-इंफ्लेमेट्री, एल्काइन के अलावा पोटैशियम, विटामिन ए,सी, कैल्शियम और पेक्टिन फाइबर पाया जाता है। जो मसूडों के सूजन को दूर करने के साथ मुंह की कई समस्याओं को भी दूर करता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर उस पानी से गरारा करना चाहिए। दिन में 1 से 2 बार गरारा करने से आपको काफी फायदा मिलता है।

3. नमक वाला पानी
नमक वाले पानी से गरारा करके आप मसूड़ों के सूजन को दूर कर सकते हैं। क्योंकि नमक वाला पानी मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करके मसूड़ों के सूजन को दूर करता है। गुनगुने पानी में नमक मिला कर दिन में दो से तीन बार गरारे करने से मसूड़ों की सूजन से जल्दी राहत मिलने लगती है।

4. लौंग का तेल
मसूड़ों में सूजन होने पर लौंग का तेल काफी कारगर होता है। इसके इस्तेमाल से मसूड़ों के सूजन के साथ दांतों का दर्द भी दूर होता है। लौंग के तेल को कॉटन बॉल्स की मदद से मसूडों पर लगाना चाहिए।

5. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में मौजूद एल्काइन मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करता है। इसके साथ ही ये दांतों की चमक को भी बढ़ाता है।इसके लिए बेकिंग सोडा में हल्का सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं फिर इसे ब्रश या हाथों की मदद से मसूड़ों पर मसाज करें। ऐसा करने से मसूड़ों के सूजन से राहत मिलती है।

6. अजवाइन का करें प्रयोग
अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल तत्व पाए जाते हैं जो मसूड़ों की सूजन को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसके लिए अजवाइन को हल्का सा भून कर उसे अच्छी तरह से पीस लें। अब इसमें हल्का सा सरसों का तेल मिला कर इसका पेस्ट बनाए। इस पेस्ट को मसूड़ों पर अच्छी तरह से लगाएं इससे आपको सूजन से जल्द ही आराम मिलने लगता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।