हरा नमक का सेवन आपकी इन बीमारियों को दूर कर देगा !


घरों में ज्यादातर सफेद नमक का ही इस्तेमाल किया जाता है। थोड़ा बहुत काला नमक सलाद बनाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। पर क्या आप जानते हैं नमक के इन दो प्रकारों के अलावा, और एक प्रकार है, जिसका प्रयोग बहुत कम घरों में होता है, जो इस नमक के बारे में जानते हैं। वैसे आपको बता दें कि ये नमक घर में तैयार किया जाता है। जिसका प्रयोग खाने में टेस्ट और भी बढ़ा देता है। इस नमक को बनाना बहुत ही आसान है। और इस हरे नमक के खाने के बहुत से फायदे भी हैं। आईए जानते हैं ये बनता कैसे हैं। और इस नमक के सेवन से कौन सी बीमारियां छूमंतर हो जाती हैं।

1. हरी मिर्च
हरा नमक में हरी मिर्च का प्रयोग होता है। हरी मिर्च का प्रयोग एक तरफ नमक को हरा रंग देने के लिये उपयोग में लिया जाता है तो दूसरी ओर हरी मिर्च आंखों को दोषों से बचाती भी है। कई बार डॉक्टर लाल मिर्च का सेवन करने से मना करते हैं और उसके बदले हरी मिर्च को आहार में शामिल होने की सलाह देते हैं

2. लहसुन
लहसुन, पेट की परेशानी जैसे एसिडिटी व कब्ज की दिक्कत से छुटकारा दिलाता है। अक्सर भोजन का सेवन करने बाद शरीर में एसिडिटी की समस्या हो जाती है यदि खाने के साथ, सलाद में हरा नमक का प्रयोग किया जाएगा तो नमक बनाने में यूज लहसुन एसिडिटी व कब्ज की परेशानी को दूर कर देगा।

3. कोरिएंडर लीव्स
भोजन में धनिया का प्रयोग, खाने को आकर्षित दिखाने में प्रयोग होता है इसके साथ धनिया से मिलने वाला हरा रंग व खुशबू खाने को ज़ायकेदार बनाती है धनिया की इन खुबियों से हरा नमक बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है मगर धनिया से शरीर में ताजगी बनी रहती है जिससे शरीर तंदुरुस्त रहता है।

4. सफेद नमक
हरा नमक में सफेद नमक का यूज सिर्फ नमक को नमकीन बनाने के लिए किया जाता है, मगर हरा नमक, सफेद नमक की तरह सेहत को हानि नहीं पहुंचाता है  जैसे कि सफेद नमक खाने से अक्सर हाईब्लड़ प्रेशर की शिकायत होती है। मगर हरा नमक हाईब्लड़ प्रेशर को संतुलित रखता है

5. जीरा
शरीर को ठण्ड़क पहुंचाता है जीरा। व जीरा, नमक में हरी मिर्च व लहसुन के बीच बेलेंस बनाने का कार्य करता है। जिससे नमक में संतुलन बना रहे व शरीर में हरी मिर्च व लहसुन से समस्या न उत्पन्न हों। ये है हरा नमक खाने के फायदे – इस तरह से हरा नमक- अन्य नमक की तुलना में भिन्न है। जिसे घरेलु सामग्रियों से तैयार किया जाता है व यह नमक अन्य नमक की तुलना में अधिक लाभकारी भी है जो बाजारों में नहीं मिलता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।