खाली पेट खाएं शहद में डूबा हुआ लहसुन और पाएं गंभीर बीमारियों से निजात…


लहसुन और शहद का इस्तेमाल तो हर घर में किया जाता है। घर के बड़े-बुर्जुगों को कहते सुना ही होगा कि लहसुन और शहद एक बहुत ही पुरानी दवा है। इससे बड़े-बड़े रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है। अगर आप 7 दिन शहद में डूबा हुए लहसुन का सेवन करेंगे तो दिखने लगेगा इसका असर…जानिए कौन सी बीमारियों को कर सकते हैं दूर…

1. इम्यूनिटी बढ़ाए
लहसुन और शहद के मेल से इस घोल की शक्ति बढ जाती है और फिर यह इम्यून सिस्टम को मजबूत कर देता है। इम्यून सिस्टम मजबूत होने से शरीर मौसम की मार से बचा रहता है और उसे कोई बीमारी नहीं होती।

2 दिल की सुरक्षा करे
इस मिश्रण को खाने से हृदय तक जाने वाली धमनियों में जमा वसा निकल जाता है, जिससे खून का प्रवाह ठीक प्रकार से हृदय तक पहुंच पाता है। इससे हृदय की सुरक्षा होती है।

3 गले की खराश दूर कर
इस मिश्रण को लेने से गले का संक्रमण दूर होता है क्यों कि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हैं। यह गले की खराश और सूजन को कम करता है।

4 डायरिया से बचाए
अगर किसी को डायरिया हो रहा हो तो, उसे इसका मिश्रण खिलाएं। इससे उसका पाचन तंत्र दुरुस्त हो जाएगा और पेट के संक्रमण मर जाएंगे।

5 सर्दी-जुखाम से राहत दिलाए
इसको खाने से सर्दी-जुखाम के साथ साइनस की तकलीफ भी काफी कम हो जाती है। यह मिश्रण शरीर की गर्मी बढ़ाता है और बीमारियों को दूर रखता है।

6 फंगल इंफेक्शन से बचाए
फंगल इंफेक्शन, शरीर के कई भागों पर हमला करते हैं, लेकिन एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरा यह मिश्रण बैक्टीरिया को खत्म कर के शरीर को बचाता है।

7 शरीर का वजन
शहद और लहसुन को मिलाकर खाने से शरीर का वजन कम होता है। साथ ही मोटापे परेशानी से छुटकारा मिलता है।

8 दांत मजबूत
इनमें मौजूद फस्फोरस से दांत मजबूत रहते है। यह दांतों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने का काम करता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।