रोजाना शहद खाने से शरीर निरोगी, ऊर्जावान व स्वस्थ बना रहता है। चम्मच भर शहद के सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है, जिसके कारण बीमारियां पास नहीं आती हैं। शहद का सबसे ख़ास गुण यह है कि ये कभी खराब नहीं होता। हमेशा उपयोगी बना रहता है। जैसे-जैसे यह पुराना होता जाता है वैसे-वैसे और अधिक उपयोगी होता जाता है।
- नियमित रूप से शहद खाने से पेट का कैंसर कभी नहीं होता है। इसमें ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ट्यूमर बनने से रोकते हैं।
- रोजाना दो चम्मच शहद खाना बालों के लिए भी लाभदायक होता है, ये बालों को गिरने से रोकता है। स्किन को ग्लोइंग और प्रॉब्लम फ्री बनाता है।
- नियमित रूप से कम से कम एक बड़ा चम्मच शहद का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। शरीर स्वस्थ, सुंदर और सुडौल बनता हैं।
- एक छोटी चम्मच त्रिफला और एक चम्मच शहद मिलाकर रात में सोते समय खाएं और ऊपर से दूध पी लें, पेट के सभी रोगों से छुटकारा मिल जाएगा।
- ठंडे पानी में शहद मिलाकर रोजाना लेने से त्वचा का रंग साफ होता है और चेहरे पर लालिमा व कांति भी आ जाती है। राेज 25 ग्राम शहद दूध के साथ जरूर लें। इससे शरीर को ताकत मिलती है।
- रोजाना शहद का उपयोग करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही, कफ, अस्थमा और हाईब्लडप्रेशर की समस्या में भी फायदा होता है।
- नियमित रूप से शहद के सेवन से खून साफ होता है और दिल से संबंधित बीमारियां होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
- रोजाना शहद खाने से गले की खराश की समस्या भी नहीं होती है। शहद में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया को साफ करते हैं।
- बार- बार किडनी स्टोन की समस्या परेशान करती हो तो नियमित रूप से नींबू पानी में शहद मिलाकर पिएं यह समस्या नहीं होगी।
- रोजाना एक चम्मच शहद लेने से नींद बहुत गहरी आती है, गैस्ट्रिक समस्या खत्म हो जाती है।