सर्दियों में रामबाण है च्यवनप्राश का ये प्रयोग


सेहत: सर्दियों के मौसम में सर्दी-खांसी जैसी इंफैक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है। रोज-रोज दवाईयां खाने से भी सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। सेहत संबंधी छोटी-मोटी परेशानी के लिए जरूरी हैं कि घरेलू नुस्खे अपनाएं जाएं। जिससे किसी तरह का कोई नुकसान न हो और बीमारी भी दूर हो जाएं। सर्दी के मौसम में च्यवनप्राश खाने से संक्रमण से बचा जा सकता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। आइए जानें इसके फायदों के बारे में

1. दिमाग तेज
च्यवनप्राश में आंवला, ब्राह्मी, बादाम तेल, अश्वगंधा जैसी औषधियां होती हैं। जो यादाशत बढ़ाने में मददगार है। किसी चीज को याद रखने और सीखने की क्षमता बढती हैं।

2. दिल के लिए फायदेमंद
आजकल हर 5 में से 2 लोग कोलेस्ट्राल बढ़ने से परेशान हैं। रोजाना दूध के साथ 1 चम्मच च्यवनप्राश का सेवन करने से खून का प्रवाह बेहतर हो जाता है। दिल की बीमारियों से राहत मिलती है।

3. पाचन प्रक्रिया बेहतर
खाना आसानी से पचाने के लिए भी च्यवनप्राश बहुत फायदेमंद हैं। इससे प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है और संक्रमण होने का खतरा भी नहीं रहता।

4. कब्ज दूर
पेट से जुडी परेशानियां और कब्ज से बचने के लिए च्यवनप्राश कारगर उपाय है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।