खीरा ही नहीं उसका छिलका भी है बेहद फायदेमंद, जानें कैसे


आमतौर पर अधिकांश लोग खीरे का छिलका निकालकर खीरा खाते हैं। अगर अगर आप भी ऐसा करते हैं तो दोबारा ये गलती न दोहराएं। चूंकि खीरे में फाइबर मौजूद होता है जो कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खीरे का छिलका कब्ज जैसी समस्या का समाधान करता है। चलिए आपको बताते हैं खीरे के छिलके के अनोखे फायदों के बारे में...

1. खीरे का छिलका विटामिन से भरपूर होता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत तो होती ही हैं साथ ही खून के थक्के जमने से भी बचाव होता है।  

2. हर रोज खीरे को उसके छिलके के साथ खाएंगे तो आपका वजन कम होगा। खीरे में कैलोरी होती है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। 

3. क्या आप जानते हैं खीरे का छिलका आपके आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। खीरे के छिलके में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है। जो कि आंखों की रोशनी के लिए लाभदायक होता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप खीरे को उसके छिलके के साथ खाएं। 

4. अगर आपकी स्किन बेजान हो गई है जो खीरे का छिलका है इसका उपचार। इससे आपके चेहरे की खोई नमी वापस आ जाती है। इसके लिए आप खीरे के छिलकों को निकालकर सुखा लें। अब उसे पीसकर नींबू की रस के साथ मिला लें। आप इसमें एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाएंगे तो चेहरा खिल जाएगा। 

5. खीरे का छिलका स्किन संबंधित कई तरह की समस्याओं से राहत दिलाता है। खीरे के छिलके से स्किन को हाइड्रेट करने में मदद मिलती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।