हर दिन एक चम्मच लहसुन-शहद का मिश्रण खाने से कई बीमारियां होती हैं छूमंतर


लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से कई चमत्कारिक लाभ होते हैं। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही कई बीमारियों को भी आपसे दूर करता है। उसी तरह अगर हम शहद की बात करें तो यह भी स्वास्थ्य के लिए अमृत ही है। एक ऊँगली शहद चाटने मात्र से कई बीमारियां छूमंतर हो जाती है।

अब आप ही सोचिये, जब ये दोनों अलग-अलग होकर इतना कुछ कर सकते हैं तो साथ मिलकर तो क्या ही कमाल करेंगे। शहद एंटी बैक्टीरियल और एंटी बायोटिक गुणों से भरपूर होता है तो लहसुन में एलिसिन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। चिकित्सकों का मानना है कि लहसुन की एक कली को शहद में मिलाकर खाने मात्र से कई बीमारियों में राहत मिलती है। तो आइये जानते हैं इन बीमारियों के बारे में। 

वजन होगा कम 
लहसुन और शहद मिलकर शरीर में जमे वसा को कम करते हैं। जिसके परिणामस्वरुप वजन भी कम होता है।
संभाले दिल को 
इनके सेवन से हृदय संबंधी समस्याओं को भी कम किया जा सकता है। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन के सुचारू रूप से संचालन में सहायक होते हैं।
शरीर से टॉक्सिन्स को करे बाहर
इन दोनों को प्राकृतिक डिटॉक्स माना जाता है। ये शरीर को अंदर से साफ़ करते हैं और बीमारियों को शरीर से दूर रखते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये
शहद और लहसुन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करते हैं, जिससे आपका शरीर बेहतर तरीके से रोगों से लड़ पाता है।
खिच-खिच को कहें अलविदा 
'विक्स की गोली लो खिच-खिच दूर करो' ये तो आपने सुना ही होगा। लेकिन मैं आपसे कह रही हूँ कि अदरक-लहुसन से खिच-खिच को दूर करें। इनके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की खराश और उससे सम्बंधित अन्य रोगों को दूर करते हैं।
सर्दी-जुकाम में दे राहत 
शहद और लहसुन दोनों ही गर्म प्रवृत्ति के होते हैं और ये आपके शरीर को भी गर्मी प्रदान करते हैं। इसलिए इनके सेवन से सर्दी-जुकाम जल्दी ठीक हो जाते हैं।  
कैंसर से लड़ने में सहायक 
जैसा हमने पहले ही बताया कि इनमे एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। लहसुन और शहद में मौजूद ये एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर से उपचार में मदद करते हैं।
फंगल इन्फेक्शन को करें बाय-बाय
फंगल इन्फेक्शन एक बहुत ही आम समस्या है और यह किसी को भी कभी भी हो सकती है। लेकिन अगर लहसुन और शहद का सेवन करेंगे तो यह समस्या नहीं होगी। इनमे एंटीबेक्टेरियल गुण होते हैं जो फंगल इन्फेक्शन से बचाव करते हैं।  
दाँतों को करे मजबूत
इसमें फास्फोरस होता है जो दाँतों को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा इससे अन्य ओरल प्रोब्लम्स भी खत्म होती है।  
खाली पेट सेवन करना है बेहतर
लहसुन और शहद के मिश्रण को सुबह उठकर खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद होता हैं। ऐसा करने से आपको दिनभर काम करने के लिए ढेर सारी एनर्जी मिल जाएगी और आप बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।