ठंड में 'प्याज की चाय' पीने से दूर होती हैं ये बीमारियां


दिन की शुरुआत हमेशा चाय की चुस्कियों के साथ होती है। खासकर जब हर सुबह गर्मागर्म अदरक वाली चाय मिल जाए तो दिन बन जाता है। लेकिन अगर हम आपसे अदरक की चाय की बजाय प्याज की चाय की बात करें तो आप सोचेंगे प्याज की चाय का टेस्ट आखिर कैसा होगा? लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज की चाय हमारे हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद है। तो बता दें कि प्याज की चाय डायबिटीज,कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां को बढ़ने से रोकता है..

ऐसे बनाएं प्याज की चाय 

  • प्याज की चाय बनाने के लिए सबसे पहले आप पानी को हल्का गर्म कर लें उसमें प्याज को डाल दें।
  • इस गुनगुने पानी में प्याज को अच्छी तरह से साफ कर लें। 
  • अब प्याज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर दूसरे साफ पानी में डाल दें। 
  • इसमें ग्रीन टी बैग और थोड़े से नींबू के रस को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। 
  • अब इसे एक गिलास में छानकर इसमें एक चम्मच शहद को मिला लें। इसके बाद इसी चाय का सेवन रोज करें।

ये हैं फायदे :

  • हर रोज प्याज की चाय पीने से हाइपरटेंशन का खतरा कम होता है। 
  • प्याज की चाय वजन कम करने में मददगार है
  • अगर आपको नींद नहीं आती है तो चाय का सेवन करें। इससे थकान तो दूर होती है साथ ही सुकून की नींद भी आती है।
  • दरअसल, प्याज में विटामिन सी पाया जाता है। ठंड में इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलता है। 
  • प्याज की चाय इतनी फायदेमंद होती है जो कि कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकती है।  
  • डायबिटीज रोगी प्याज की चाय का सेवन कर सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।