पीठ दर्द होने पर इन चीजों का जरूर करें सेवन

अक्सर ऑफिस में घंटों तक काम करने और कुर्सी में बैठने से हमारे शरीर में कई तरह की समस्या पैदा हो जाती हैं। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए हम डॉक्टर के चक्कर लगाते रहते हैं, इतना ही नहीं इसके चक्कर में हम कई दवाएं भी खाते हैं। आइए हम आपको कुछ घरेलू टिप्स के बारे में बताते हैं जो कि आपको पीठ दर्द की समस्या से राहत दिलाने में मददगार साबित होंगे।

1.नींबू का रस
एक नींबू लें और उसका रस निकालकर उसमें नमक मिला लें और दिन में कम से कम दो बार पिएं। इससे आपको पीठ दर्द से राहत मिलेगी।

2.अदरक
एक अदरक लें और फिर उस अदरक का रस निकाल लें, अब इसमें आधा चम्मच देसी घी डाल लें। इसके बाद इसे रोजाना दिन में दो बार सेवन करें।

3.आंवला
आप चाहें तो रोजाना आंवले का सेवन करके भी पीठ के दर्द से राहत पा सकती हैं। बता दें कि आंवला काफी अच्छी तरह से पीठ के दर्द को ठीक करने में मदद करता है।

4.नीम की पत्तियां
आप नीम की पत्तियों को लेकर उसका काढ़ा बना सकती हैं। इतना ही नहीं आप चाहें तो गुनगुने काढ़े में साफ कपड़े को डुबाकर, उससे पीठ को सेंक सकते हैं। इससे आपको पीठ के दर्द से राहत मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।