क्या आप भी पिंपल्स और कालेपन की समस्या से परेशान हैं? तो यह उपाय ख़ास आपके लिए


सभी की ख़्वाहिश होती है खूबसूरत, दमकता और बेदाग़ चेहरा। लेकिन पिंपल्स तथा उससे होने वाले दाग़-धब्बे हमारे चेहरे की खूबसूरती छीन लेते हैं। बाज़ार में मौजूद ढेरों उत्पाद पिंपल्स और इनके दाग़ हमेशा के लिए दूर करने का दावा करते हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि हम घरेलू चीज़ों से ही पिंपल्स को दूर कर सकें। यहाँ कुछ ऐसे उपाए बताए जा रहे हैं जो मिनटों में हो जाएंगे और कुछ दिन तक इनको लगातार करते रहने से न केवल आपके पिंपल्स कम हो जाएंगे बल्कि उनके दाग भी हल्के होंगे

नींबू है कारगर

पिंपल्स को दूर करने में नींबू काफी कारगर होता है । नींबू को काटकर उसका रस एक छोटी कटोरी में नि‍चोड़ लें।इसमें थोड़ा नमक व शहद मिलाकर मिश्रण बना लें और प्रभावित जगह पर लगाएं। 15 मिनट के लिए सूखने दें और फिर त्वचा को गुनगुने पानी से साफ कर लें। आपको जल्द ही फर्क महसूस होगा।

हल्दी का करे इस्तेमाल

हल्दी त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान है पिंपल्स को दूर करने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। एक चम्मच हल्दी पाउडर को दूध और गुलाबजल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और सीधे पिंपल पर लगाए। इस उपाय को लगातर कुछ दिनों तक करने से पिंपल्स की समस्या ख़त्म हो जाती है।

बर्फ है लाभदायक

पिंपल्स को दूर करने के लिए आइस क्यूब को एक साफ कपड़े में बांधकर कुछ सेकेंड के लिए पिंपल्स पर लगाए। ये उपाय बार-बार करे आपको जल्द ही आराम महसूस होगा।

शहद है रामबाण

पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए शहद भी बहुत कारगर है।शहद को पिंपल्स पर लगा कर छोड़ दें।कुछ देर के बाद ठंडे दूध से चेहरे की मसाज करते हुए इसे हटा लें। 15 मिनट के इस उपाय को हफ्तेभर लगातार करने से पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।

पुदीने का इस्तेमाल करें

अपने चेहरे से मुहांसे और दाग़-धब्बों को दूर करने के लिए आप पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुदीने में काफी मात्रा में मेन्थोल होता है जो आपके मुंहासों में जलन को कम कर देता है। आप पुदीने के रस को मुंहासो पर लगाए और कुछ समय बाद उसे पानी से धों लें।

खीरा है उपयोगी

खीरा तो हम सभी लोग खाते हैं। लेकिन यह खीरा हमारी त्वचा को भी स्वस्थ बनाए रखता है। चेहरे में खीरे का इस्तेमाल करने से हमारे चेहरे पर निखार आता है और हमारी त्वचा ग्लो करती है।आप खीरे के पेस्ट को अपने मुंहासो में प्रयोग करे और फायदा देखें।

आलू का करे उपयोग

कच्चा आलू भी मुहांसों और उनसे होने वाले दाग़-धब्बों को दूर करने में बहुत फायदेमंद हैं। कच्चे आलू को पीस कर या फिर आलू के छिलकों को चेहरे पर लगाने से मुंहासों की समस्या में तुरंत आराम मिलता है। साथ ही दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।

चंदन पाऊडर दे राहत

चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर सोने से पहले इसे मुंहासों पर लगाए और सुबह उठकर ठंडे पानी से धो लें। ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन कुछ ज़्यादा ही ड्राई हो जाए तो पेस्ट बनाते समय थोड़ा दूध मिला लें या फिर कुछ घंटों बाद ही चेहरा धो लें।

टूथपेस्ट भी है कारगर

सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन टूथपेस्ट पिंपल्स को दूर करने का एक बेहतर विकल्प हैं। यह पिंपल्स पर आईस की तरह काम करता है। इसके लिए रात को पिंपल्स पर टूथपेस्ट लगाए और सुबह चेहरा धो लें। आप दिन में भी चेहरे पर टूथपेस्ट लगाकर उसे 30 मिनट बाद धो सकते हैं। ध्यान रहे कि व्हाइट टूथपेस्ट का प्रयोग करें, जैल टूथपेस्ट का नहीं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।