चंद मिनटों का व्यायाम बुजुर्गों की जान बचा सकता है।


प्रति सप्ताह बजुर्गों को 150 मिनट मध्यम या 75 मिनट कड़े व्यायाम करने के लिए कहा जाता है लेकिन 50 प्रतिशत से भी कम लोग ऐसा करते हैं। हर दिन महज़ 15 मिनट के व्यायाम से बुज़ुर्ग लोगों को स्वास्थ्य का ख़तरा कम हो सकता है। फ्रांस के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑफ़ सेंट एटिनी के डेविड हुपिन ने बताया, उम्र व्यायाम करनें का कोई बहाना नहीं है।

यह पहले से प्रमाणित है कि नियमित शारीरिक गतिविधि का किसी भी चिकित्सकीय उपचार से बेहतर परिणाम देखनें को मिलता है। डेविड हुपन ने ये भी कहा कि, “प्रति सप्ताह बजुर्गों को 150 मिनट मध्यम या 75 मिनट कड़े व्यायाम करने के लिए कहा जाता है लेकिन 50 प्रतिशत से भी कम लोग ऐसा करते हैं।”

अनुसंधानकर्ताओं नें दो आंकड़ों का अध्ययन किया। एक आंकड़ा फ्रांस का था जिसमें 2001 में 65 वर्ष के 1,011 लोगों से जुड़ी जानकारियों को समाहित किया गया था। उसके बाद का आंकड़ा 12 वर्ष बाद का था, इसमें 60 वर्ष के 122,417 लोगों से जुड़ी जानकारियों का विश्लेषण किया गया।

शारीरिक गतिविधि को मेटाबोलिक एक्यूवैलेंट ऑफ़ टास्क (एमईटी) मिनट्स प्रति सप्ताह के अनुपात में मापा गया। इसमें देखा जाता है कि प्रति मिनट शारीरिक गतिविधि में कितनी उर्ज़ा या कैलोरी ख़र्च हुई। इस अध्ययन में ये बात निकलकर सामनें आयी कि प्रतिदिन क़रीब 15 मिनट का व्यायाम अधिक उम्र में बहुत लाभदायक हो सकता है और इससे मौत के खतरों को कम करनें में मदद मिल सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।