सेब के जूस में अनेक बीमारियों का चमत्कारिक उपाय है, एक बार आजमायें जरुर


अस्‍थमा और कैंसर से बचाता है सेब का जूस।सूखी खांसी को दूर करने में रामबाण है सेब का जूस।सेब के जूस का नियमित सेवन लाता है त्‍वचा में निखार।आपकी याद्दाश्‍त को दुरुस्‍त रखता है सेब के जूस का नियमित सेवन।
सेब को सबसे सेहतमंद और बहुरंगी फल माना जाता है। एक अनुमान के अनुसार सेब की पैदावार करने वाले मुल्‍कों में चीन और अमेरिका क्रमश: पहले और दूसरे स्‍थान पर हैं। सेब न केवल खाने में स्‍वाद होता है, बल्कि इसके कई स्‍वास्‍थ्‍य गुण भी हैं। आइए जानते हैं कि सेब किस तरह आपको सेहतमंद रखने में मददगार होता है।
दिल को रखे सेहतमंद
सेब एंटी ऑक्‍सीडेंट, पॉलीफिनॉल और फ्लेवोनॉयड का उच्‍च स्रोत हैं। ये सब दिल को स्‍वस्‍थ रखने में काफी मददगार होते हैं। इसके अलावा, इनसे आपके शरीर को जरूरी मिनरल, जेसे पोटेशियम मिलता है, जो आपके दिल के लिए बहुत जरूरी होता है। तो, रोजाना एक गिलास सेब का जूस आपके हृदय को सही प्रकार से काम करने में मदद करता है।

अस्‍थमा से बचाता है :

सेब का एक बड़ा फायदा यह है कि इसमें फ्लेवोनॉयड्स होते हैं। यह अतुलनीय पोषक तत्‍व अस्‍थमा से बचाने के अपने गुण के कारण काफी विख्‍यात है। इसके साथ ही फ्लेवोनॉयड फेफड़ों और अधिक मजबूत बनाता है और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाता है। ताजा शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि वे लोग जो नियमित तौर पर सेब के जूस का सेवन करते हैं उनके फेफड़े अन्‍य लोगों के मुकाबले बेहतर काम करते हैं।

लीवर को साफ रखता है :

सेब में मौजूद क्षारीयता लीवर में मौजूद टॉक्सिन और अपशिष्‍ट पदार्थों को बाहर कर उसे मजबूत बनाये रखती है। इससे त्‍वचा का पीएच स्‍तर सामान्‍य बना रहता है। सेब के छिलके में मौजूद तत्‍व हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्‍त रखने में मददगार होते हैं।

कोलेस्‍ट्रोल को कम करता है :

सेब के जूस में कई फायदे होते हैं। इनमें से एक यह भी है कि यह शरीर में कोलेस्‍ट्रोल के स्‍तर को सामान्‍य बनाये रखने में मदद करता है। अगर शरीर में कोलेस्‍ट्रोल की मात्रा बढ़ जाए तो इससे हृदय संबंधी कई रोग हो सकते हैं। इसलिए आप सेब अथवा इसके जूस के नियमित सेवन से स्‍वयं को इस बीमारी से दूर रख सकते हैं।

हड्डियों को मजबूत और सेहतमंद बनाता है :

सेब में विटामिन सी, आयरन और बोरोन जैसे कई पोषक तत्‍व होते हैं। ये पोषक तत्‍व एक साथ मिलकर आपकी हड्डियों को मजबूत और सेहतमंद बनाने में मदद करते हैं।

प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाता है मजबूत :

विटामिन सी की अधिकता के कारण सेब हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे बैक्‍टीरिया और कीटाणुओं से लड़ने की हमारी शारीरिक क्षमता में इजाफा होता है।

कैंसर से बचाता है :

सेब का जूस कैंसर और ट्यूमर से बचाने में बेहद उपयोगी होता है। खासतौर पर फेफड़ों के कैंसर से बचाने में सेब के जूस का कोई तोड़ नहीं। ट्यूमर कोशिकाओं को रोकने में फ्लेवोनॉयड और फेनॉलिक एसिड को बेहद कारगर माना गया है। ये दोनों ही सेब में काफी प्रचुर मात्रा में मिल जाते हैं।

कब्‍ज का इलाज :

जब बड़ी आंत अधिक मात्रा में पानी सोख लेती है, तब कब्‍ज की परेशानी होती है। सेब में सोरबिटॉल होता है, जो इस समस्‍या को खत्‍म करने में मदद करता है। जब यह तत्‍व बड़ी आंत में पहुंचता है, तो यह बृहदान्‍त्र (कोलोन) में पानी पहुंचाता है। इससे स्‍थूल नरम हो जाता है और आसानी से पास हो जाता है।

सौंदर्य बढ़ाए सेब का जूस :

बालों और त्‍वचा के लिए भी सेब का जूस बहुत फायदेमंद होता है। त्‍वचा संबंधी कई परेशानियों जैसे सूजन, जलन, खुजली, क्रेक्‍ड स्किन और झुर्रियों के लिए इसे घरेलू उपाय के तौर पर उपयोग किया जाता है। सिर की त्‍वचा पर सेब का जूस लगाने से डेंड्रफ और स्‍क्‍लेप संबंधी अन्‍य रोगों से निजात मिलती है।

आंखों के लिए फायदेमंद :

सेब के जूस में विटामिन ए पर्याप्‍त मात्रा में होता है। यह विटामिन आंखों की रोशनी बढ़ाने में उपयोगी होता है। इसके साथ ही यह आंखों को कई संभावित बीमार‍ियों से बचाता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।