सिर्फ सुंदर ही नहीं आपको सेहतमंद भी रखती है गोल्‍ड ज्‍वैलरी

क्‍या आप जानते हैं कि गहने सिर्फ बदन की शोभा ही नहीं बढाते, बल्कि आपको स्वस्थ भी रखते हैं। आइए जानें, गोल्‍ड ज्‍वैलरी आपको सेहतमंद बनाने में किस तरह से मददगार होती है।
सेहत के लिए फायदेमंद गोल्‍ड ज्‍वैलरी

वैसे तो गहनों में गोल्‍ड ज्‍वैलरी महिला और पुरुष दोनों को ही पहली पसंद होती है, लेकिन महिलाओं को खासतौर पर इसका कुछ ज्‍यादा ही क्रेज होता है। पार्टी से लेकर शादी-विवाह और किसी भी तरह के फंक्‍शन में महिलाओं को सोने के गहने पहने हुए देखा जा सकता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि गहने बदन की शोभा ही नहीं बढाते, बल्कि आपको स्वस्थ भी रखते हैं। आइए जानें, गोल्‍ड ज्‍वैलरी आपको सेहतमंद बनाने में किस तरह से मददगार होती है।
ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाये

गोल्‍ड ज्‍वैलरी पहनने से आप और अधिक सुंदर लग सकते हैं क्‍योंकि इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और बॉडी में ऑक्सीजन की सप्लाई सही तरीके से होती है। सही ब्लड सर्कुलेशन दिल की बीमारियों से बचाता है। और कई प्रकार बीमारियों की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
इंफेक्शन से दूर रखें

गोल्‍ड ज्‍वैलरी से शरीर में किसी भी तरह के इंफेक्‍शन को दूर किया जा सकता है। साथ ही किसी भी प्रकार का घाव भी जल्‍द भरता है। पुराने लोगों का ये भी मानना है कि गोल्‍ड ज्‍वैलरी पहनने से बॉडी में एनर्जी के साथ गर्मी भी बनी रहती है। और ब्‍लड सुर्कलेशन सही रहने से डेड सेल्स को दूर करने और नए सेल्स के बनने मदद मिलती है। इंफेक्‍शन वाली जगह के आस-पास ज्‍वैलरी पहनने से वह जल्‍दी दूर हो जाता है।
अर्थराइटिस में आराम

रिसर्च से ये बात सामने आई है कि महिलाएं उम्र बढ़ने के साथ ही ज्वैलरी पहनना कम कर देती हैं। इसलिए उनमें आर्थराइटिस की समस्या ज्यादातर देखी जाती है। गोल्ड ज्वैलरी पहनने से अर्थराइटिस की समस्या में भी काफी हद तक आराम मिलता है। जोड़ों में होने वाली अर्थराइटिस की समस्या उम्र बढ़ने के साथ ही दिखाई देने लगती है।
शरीर के तापमान को नियंत्रित करें

गोल्ड ज्वैलरी मौसम और जगह के अनुसार तापमान को नियंत्रित करती है। यह सर्दियों में शरीर को गर्म और गर्मियों में ठंडा रखती है। जानकर आश्चर्य होगा कि गोल्ड ज्वैलरी पहनने से बॉडी की इम्यूनिटी अच्छी रहती है। बीमारियों का शरीर पर जल्द असर नहीं होता।
सभी तरह की त्‍वचा के लिए फायदेमंद

गोल्‍ड में मौजूद कई तरह के मिनरल के कारण यह नॉन-टॉक्सिक होता है और किसी भी दूसरे मेटल से मिलने पर जल्दी रिएक्ट नहीं करता। इसको पहनना हार्ड से लेकर सेंसेटिव, सभी तरह की त्‍वचा के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता।
आरामदेह भी होती है गोल्‍ड ज्‍वैलरी

सोने को स्ट्रेस कम करने का बहुत ही अच्छा जरिया माना जाता है। पुराने समय में तो स्ट्रेस को कम करने और मानसिक शांति के लिए महिलाएं ज्यादा से ज्यादा गोल्‍ड ज्‍वैलरी पहना करती थीं। गोल्‍ड ज्‍वैलरी शरीर को आराम पहुंचाने का काम करती हैं।
कौन सा गहना कैसे करता है प्रभावित

माथे पर टीका लगाने से एकाग्रता बढ़ती है। कान में बाली पहनने से नाक-कान-गले की समस्याओं में कमी आती है। बाजूबंद पहनने से हार्ट और लीवर संबंधी शिकायतों में कमी आती है। एनर्जी का संचार होता है। गले में चेन पहनने से रीढ़ की हड्डी के ऊपरी भाग से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। अंगूठी पहनने से दांत, जीभ, कान, चेस्ट और अनिद्रा से संबंधित दोषों का समाधान होता है। पैर की बिछिया पहनने से महिलाओं को होने वाली आम स्वास्थ्य समस्या गठिया में लाभ पहुंचता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।