त्योहारों से पहले चाहती हैं पीरियड्स? तो खाएं ये 5 चीजें

अदरक

अदरक की तासीर काफी गर्म होती है जिससे हीमोग्लोबिन और मेटाबॉलिज्म तेज होता है और ब्लड सर्कुलेशन ठीक सुचारू होता है। ऐसे में समय से पहले पीरियड्स होने के लिए अदरक काफी फायदेमंद रहेगा। पीरियड को प्रीपोन कराने के लिए रोज सुबह अदरक को क्रश करें और पानी में डालकर गर्म करें। फिर एक ग्लास अदरक वाले पानी में एक चम्मच शहद डालें और इसे खाली पेट पीएं। तीन दिन बाद ही पीरियड आ जाएगा।
कद्दू के बीज

इसमें काफी मात्रा में जिंक, सेलेनियम और मैग्नीशियम होता है जिस कारण ये पुरुषों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है। यह टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाता है और प्रोस्टेट की समस्याओं को ठीक करता है। इस कारण जब महिलाएं कद्दू के बीजों का सेवन करती हैं तो उनके शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा बढ़ जाती है और पीरियड समय से पहले होने लगता है। पीरियड समय से पहले हो इसके लिए दिन में तीन बार कद्दू के बीजों का सेवन करें।
पाइनएपल या अनानस

अनानस औषधीय गुणों से भरपूर फल है जो शरीर के भीतरी विषों को बाहर निकलता है। एक ग्लास अनानस का जूस पीने से दिन भर के लिए आवश्यक मैग्नीशियम की 75 फीसदी की पूर्ति होती है। पीरियड को प्रीपोन कराने में भी अनानस सहायक है। इसके लिए दिन में तीन समय अनानस के टुकड़े खाएं। हां ओवरईटिंग ना करें।
पपीते का जूस

ये बात तो सबको मालुम होगी कि पपीता काफी गर्म होता है। इसलिए समय से पहले पीरियड होने के लिए रोज दिन में तीन टाइम पपीते का जूस पीएं। पपीता शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाता है जिससे पीरियड समय से पहले होने लगता है।
अनार का जूस

अनार का जूस कब्ज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। रोज सुबह खाली पेट अनार का जूस पिएं। ये कुछ ही दिनों में समय से पहले पीरियड करा देगा। लेकिन इसे ज्यादा ना पिएं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।