बिना किसी सर्जरी के चेहरे के तिल हटाएं


चेहरे,गर्दन या शरीर पर तिल हो जाते हैं। जिससे चेहरे की खूबसूरती पर भी असर पड़ता है। इनको हटाने के लिए अक्सर सर्जरी की सलाह दी जाती है। जिससे खर्च भी बहुत बढ़ जाता है। आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं और सर्जरी भी नही करवाना चाहते तो कुछ आसान से घरेलू उपाय अपना कर भी इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। 

1. लहसुन :

रात को सोने से पहले लहसुन का पेस्ट तिल पर लगा कर इसे बैंडेज से कवर करें। सुबह गुनगुने पानी के साथ धो लें। इसे कुछ दिन लगातार इस्तेमाल करने से तिल निकल जाते हैं। 

2. बेकिंग सोड़ा :

एक चुटकी बेकिंग सोड़े में आरंडी के तेल की 1-2 बूंद मिलाकर पेस्ट बना लें और रातभर तिल पर लगा रहने दें। सुबह पानी के साथ सैफ कर लें। 

3. हरा धनिया :

हर रोज धनिए की पत्तियों का रस निकाल कर तिल पर लगाएं। इससे धीरे-धीरे फर्क नजर आएगा लेकिन तिल हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे। 

4. स्ट्रॉबेरी :

तिल को दूर करने के लिए स्ट्रॉबेरी बहुत अच्छा उपचार है। इसके लिए स्ट्रॉबेरी को काटकर तिल पर लगाएं और लगातार इसका इस्तेमाल करने से तिल निकलने शुरू हो जाते हैं। 

5. शहद :

शहद खाने में और त्वचा पर लगानेे के लिए बहुत अच्छा है। शहद और सनबीज के तेल को मिका कर पेस्ट तैयार कर लें और इस मिश्रण को लगातार 5 मिनट के लिए तिल पर रगड़े। इससे तिल गायब हो जाएगें। 

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।