काला नमक का सेवन करने से होती हैं कई बीमारियां दूर


काला नमक हर घर में इस्तेमाल किया जाता हैं। इसमें विटामिन अधिक मात्रा में पाया जाता है। भोजन में काला नमक डालने से स्वाद और बढ़ जाता है। इसका सेवन करने से पेट संबंधित कई बीमारियां दूर होती है। सेहत के लिए काला नमक बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन करने से हम कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते है।

1. जोड़ों का दर्द :

काला नमक का इस्तेमाल करने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। काले नमक को सूती कपड़े में डालकर एक पोटली सी बना लें और इसे कड़ाही में गर्म करें। इससे जोड़ों की सिंकाई करें। एेसा दिन में 3-4 बार करें। 

2. पाचन क्रिया को करें दुरुस्त :

पानी के साथ काले नमक का इस्तेमाल करने से पाचन क्रिया में सुधार आता है। इससे पेट की गैस से छुटकारा मिलता है। हाजमा के लिए काला नमक काफी लाभदायक है। इसे नींबू के साथ पीने से पेट की कई परेशानियां दूर होती है।

3. मोटापे को करें कम :

पानी में काला नमक डालकर पीएं। प्यास लगने पर इसी घोल का प्रयोग करें। रोजाना इस घोल को पीने से पेट कम होता है। इससे वजन भी नियंत्रित रहता है।

4. दिल को रखें सेहतमंद :

काला नमक खराब कोलेस्ट्रोल को कम करता है। कोलेस्ट्रोल कम होने से दिल का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसमें सामान्य नमक से कम सोडियम होता है जो दिल को सेहतमंद बनाता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।