लौकी का जूस शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकल लगाता है आपकी सेहत में चार चांद


लौकी चाहे सब्जी के रूप में खाएं या इसका रस पिएं। जी हां बोरिंग सा लगने वाला ये लौकी जूस आपको सेहत के ढेर सारे उपहार दे सकता है। आइये जानते हैं लौकी के जूस को पीने से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में।

गंजापन करें दूर- 

लौकी के रस को तिल में मिलाकर लगाने से गंजापन दूर होता है साथ ही जिनके बाल झड़ते हैं उनके लिए ये सबसे बेहतर है। साथ ही लौकी के रस के नियमित सेवन से सफेद हो रहे बाल फिर से काले होने लगते हैं।

शरीर के विषाक्त को निकालता है बाहर- 

लौकी का रस शरीर के विषाक्त को बाहर निकालने का सबसे बेहतरीन तरीका है। रोजाना सुबह एक गिलास लौकी का रस खाली पेट पीने से - की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है।

कब्ज करता है - 

दूर कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो सुबह उठकर एक गिलास लौकी का रस पी लें। इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है।

शरीर को डीटॉक्स करे – 

खाली पेट एक ग्लास लौका का जूस पीने से आपको ताज़गी और एनर्जी दोनों महसूस होती है। इस जूस में 98% पानी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकाल देते हैं। इसे पीने से शरीर को ठंडक भी मिलती है।

वजन घटाने में करता है मदद - 

लौकी के रस में कैलोरी और फैट बहुत कम होता है इसलिए जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए ये बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद फाइबर देर तक भूख नहीं लगने देता।

दिल को सेहतमंद रखे – 

एक स्टडी के मुताबिक, 90 दिन तक खाली पेट ताज़ा लौकी का जूस (200एमएल) पीने से ब्लड में कोलेस्ट्रॉल घट जाता है। ये ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में भी बहुत कारगर है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।