खाली पेट लहसुन खाने से दूर होगी ये बीमारियां


लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य गुणों से भरपूर होता है। यह कई तरह की बीमारियों के इलाज में सहायक होता है। क्या अापको पता है एक कली लहसुन की खाली पेट खाने से ब्लड प्रैशर से लेकर एसिडिटी की समस्या दूर होती है। 

खाली पेट लहसुन खाने से किन-किन बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है :

1. हार्ट प्रॉबल्म :

लहसुन ना केवल रक्त संचार को कंट्रोल करता है बल्कि हार्ट की सभी प्रॉबल्म को भी दूर करता है अौर साथ ही लीवर को ठीक रखने का काम करता है। इसलिए जरूरी है कि सुबह खाली पेट लहसुन खाए।

2. डायरिया :

लहसुन का खाली पेट सेवन करने से पेट की समस्‍याओं जैसे डायरिया के इलाज के लिए छुटकारा मिलता है।

3. भूख बढ़ाए :

लहसुन पाचन और भूख को बढ़ाने में मदद करता है। लहसुन के सेवन से पेट का तनाव और घबराहट के कारण शरीर में बार-बार पैदा होने वाले एसिड का उपचार करता है।

4. फेफड़े अौर खांसी :

लहसुन का खाली पेट सेवन करने टीबी, दमा, निमोनिया और फेफड़ों का इंफेक्शन, खांसी जैसी समस्याएं दूर होती है।

5. दांत दर्द :

दांत दर्द में लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद होता है। यदि अापके दांतो में कीड़ा लगा है तो लहसुन तके एक टुकड़े को गर्म करके दर्द वाली जगह पर रख लें और कुछ दबाकर कर रखें।

6 फ्लू :

फ्लू होने पर सुबह उठकर गर्म पानी के साथ लहसुन और प्याज का रस पीने से फ्लू से निजात मिलता है।

7. फोड़े-फुंसी :

लहसुन पूरी तरह से एंटीबायोटिक है। इसलिए फोड़े होने पर लहसुन को पीसकर उसकी पट्टी बांधने से फोड़े मिट जाते हैं।

8. टीबी और खांसी :

इन बीमारियों को दूर करने में लहसुन काफी फायदेमंद होता है। लहसुन के रस की बूंदों को रूई में भिगोकर सूंघने से सर्दी ठीक हो जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।