माथे पर चंदन लगाने के 5 फायदे

माथे पर चंदन का तिलक लगाने का धार्मिक महत्व तो आप लोग जानते ही होंगे लेकिन शायद आपको इसका स्वास्थ्य के लिहाज़ से महत्व न पता हो। दोनों आंखों के बीच जिस बिंदु पर आप चंदन का तिलक लगाते हैं उसे ‘अग्न’ चक्र कहते हैं। इस स्थान को तीसरी आंख भी कहा गया है। यहां चंदन लगाने से ये सक्रिय हो जाती है। आइये जानें माथे पर चंदन लगाने के 5 स्वास्थ्य लाभ।

ध्यान केंद्रित करने में मदद – आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर अक्सर तीसरी आंख और इसके जागरुकता से जुड़े होने पर बात करते रहते हैं। उनके अनुसार, माथे पर चंदन लगाने से ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। इसकी ठंडक से आपके शरीर और मन पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है।
सिर दर्द से राहत – चाइनीज़ एक्यूप्रेशर साइंस में, दोनों आइब्रो के बीच की जगह को तंत्रिकाओं का नज़दीकी बिंदु समझा जाता है। इसीलिए इस बिंदु पर मसाज करने से सिरदर्द में राहत मिलती है। अगर आप यगां चंदन का तिलक लगाते हैं तो आपकी तंत्रिकाओं को ठंडक पहुंचती है, और धूप की वजह से हुआ सिरदर्द ठीक होता है।
आपको सकारात्मक रखे – तीसरी आंख आपके अवचेतन मन और विभिन्न विचार प्रक्रियाओं का नेतृत्व करती है। इस चक्र से नकारात्मक विचारों के रूप में नकारात्मक ऊर्जा आपके शरीर में घुस जाती है। जब आप चंदन लगाते हैं तो आप शरीर में नकारात्मक ऊर्जा घुसने से रोकते हैं।
अनिद्रा और तनाव में आराम – अनिद्रा का मुख्य कारण अतिसक्रिय मस्तिष्क, मानसिक तनाव और थकान है। आयुर्वेद का मानना है कि माथे पर चंदन से मसाज करने से तनाव और अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।
शरीर को ठंडक पहुंचाए – चंदन अपने ठंडक पहुंचाने वाले गुणों के कारण बहुत लोकप्रिय है। ये न सिर्फ त्वचा को ऊपरी फायदा पहुंचाता है बल्कि उसके नीचे की तंत्रिकाओं को भी ठंडा करता है। गर्मियों में माथे पर चंदन लगाने से आपका पूरा बॉडी सिस्टम ठंडा रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।