नींद :
क्या आप को इस बात का कभी एहसास हुआ है कि जिन दिनों आपकी नींद अच्छे से पूरी नहीं होती, उस दौरान आपका पेट भी अच्छे से साफ नहीं होता? इसका जवाब है कि आपको नियमित रूप से नींद पूरी करनी चाहिये।
बहुत ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से बचना चाहिये। इसकी जगह पर आपको साबुत मिर्च का सेवन करना चाहिये।
पानी :
प्रतिदिन सुबह एक गिलास गुनगुना पानी अवश्य पिएं।
रेगुलर वर्कआउट :
रेगुलर एक्सरसाइज़ करने से पाचन क्रिया हमेशा दुरुस्त बनी रहेगी। शारीरिक रूप से सक्रिय रहें।
एलोवेरा :
आप जैसे ही सुबह उठें, वैसे ही एक गिलास पानी में थोड़ा सा एलोवेरा का जैल मिक्स कर लें। इसे पीने से आपका पेट बिल्कुल ठीक रहेगा।
मुनक्का :
मुनक्के में काफी सारा फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसे जरुर खाएं जिससे पेट साफ रहे।
दही :
दही आपके पेट को अच्छा बनाए रखने में मदद कर सकता है। दही को रात में खाएं जिससे सुबह पेट अच्छे से साफ हो जाए।
कॉफी कम पियें :
कैफीन के अधिक सेवन से पेट की समस्या पैदा होती है, जिससे पेट सुबह अच्छे से साफ नहीं होता।
तनाव से रहें दूर :
बहुत ज्यादा तनाव लेने से भी पेट की समस्या पैदा होती है। अगर पेट साफ ना हो तो तनाव से दूरी बना लें।
सेब :
आपको सेब नियमित रूप से खाना चाहिये क्युकी इसमें एक प्रकार का तत्त्व पाया जाता है जो कि आपके पेट को सुबह अच्छे से साफ कर देगा।