होंठों के कालेपन को दूर करने के उपाय


हर लड़की को होठों का गुलाबी रंग बहुत पसंद आता है और आए भी क्यों ना आखिर होंठों का ये गुलाबी रंग हर किसी की खूबसूरती में चार-चांद जो लगा देता हैं। लेकिन ये गुलाबी रंग समय के साथ कम होने लगता है। वैसे क्या आप ये जानती है कि हमारे होठों का रंग काला क्यों पड़ता है अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं 

हमारे होंठो का काला रंग, धूप के कारण होता हैं। होंठो की त्वचा हमारे शरीर की त्वचा से बहुत ज्यादा ही नाजुक होती है। जिसके कारण हमारे होठों का रंग सूरज की किरणों के कारण काला हो जाता है। वैसे ज्यादातर लड़कियां होंठो के इस गुलाबी रंग को बनाए रखने के लिए कई तरह की लिपस्टिक का प्रयोग करती है। 

लेकिन कई लड़कियां ऐसी भी होती है जिन्हें लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं आता है। अगर आप को भी लिपस्टिक लगाना पसंद नही है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आएं है जिनकी मदद से आप अपने होठों को बीना लिपस्टिक लगाए भी गुलाबी बना सकती हैं।

1. नींबू का रस- 

नींबू एक ऐसी दवा है जो हमारी त्वचा पर मौजूद किसी भी तरह के काले रंग या काले घेरों का कम कर सकती हैं। नींबू की मदद से जहां आप अपने चेहरे के दाग-धब्बों को कम कर सकती है तो वहीं इसकी मदद से आप अपने होठों के काले रंग को भी दूर कर सकती है। इसके लिए आप रोज कुछ बूंद नींबू के रस को लेकर हल्के हाथों से उसे अपने होंठों पर लगाएं और इस प्रक्रिया को कुछ दिनों तक करते रहें। आप देखेगें कि कुछ ही दिनों में आपके होंठों का गुलाबी रंग वापस आ जाएगा।

2. गुलाब का रस- 

गुलाब का रस हमारी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता हैं। ये हमारी त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ उसे मॉइश्चराइज भी करता हैं। गुलाब के रस को अगर कुछ दिनों तक अपने होंठो पर लगाती रहेंगी तो जल्द ही उनका गुलाबी रंग फिर से वापस लौट आएगा और आपके होंठ पहले से ज्यादा चमकदार और कोमल लगने लगेंगे।

3. जैतून के तेल का करें प्रयोग- 

होंठों के काले रंग को कम करने में जैतून का तेल सबसे ज्यादा कारगर माना जाता हैं। इसके लिए आप एक-दो बूंद जैतून के तेल को अपने होंठों पर हल्के हाथों से लगाएं और उसके बाद हल्का हल्का मसाज भी करती रहें। इस तरह से आपके होंठ कोमल होने के साथ-साथ गुलाबी भी हो जाएंगे।

4. चीनी और मक्खन का करें प्रयोग- 

आप चाहें तो अपने होंठों को गुलाबी बनाने के लिए चीनी और मक्खन का भी प्रयोग कर सकते है। इसके लिए एक चम्मच चीनी और मक्खन लेकर उसका गाढ़ा पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को दिन में कम से कम दो बार अपने होठों पर लगाएं इससे बहुत जल्दी ही आपके होठ मुलायम और गुलाबी हो जाएंगे।

5. अनार का रस- 

अनार से जहां एक तरफ आप अपने होंठों के गुलाबी रंग को बनाएं रख सकती है तो वहीं दूसरी तरफ इसकी मदद से आप अपने होठों को मॉइश्चराइज भी कर सकती है। इसके लिए आप दो चम्मच अनार के रस में थोड़ा सा गुलाब जल व दूध मिलाकर एक पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अपने होंठों पर लगाते रहे। कुछ ही दिनों में आपके होंठ गुलाबी हो जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।