सेब हो या आलू, छिलके समेत खाएं ये फल और सब्‍जियां


क्‍या आप जानते हैं कि हमारे सेहत के लिये जितनी पौष्टिक फल और सब्‍जियां हैं, उतने ही इनके छिलके भी। जिन छिलको को आप कचरा समझ कर फेंक देते हैं, वही छिलके ढेर सारे गुणों से भरे हुए होते हैं। अगर आप अगली बार सेब खाते हैं या फिर खीरा, तो उसके छिलके को भूल कर भी ना उतारें। हां, आप उनको भली प्रकार से धो सकते हैं, जिससे उनमें लगी धूल मिट्टी आराम से निकल जाए। आइये जानते हैं किन छिलको में कौन से गुण छुपे हुए होते हैं।

सेब:

सेब के छिलके में घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं, जो कि शरीर में पाए जाने वाले खराब कोलेस्‍ट्रॉल और ब्‍लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

अंगूर: 

ये बात सच है कि अंगूर में भारी मात्रा में कीटनाशक पाए जाते हैं। लेनिक फिर भी आपको उसके छिलके को नहीं छीलना चाहिये। इसके छिलके में resveratrol पाया जाता है जो हृदय के लिये काफी अच्‍छा माना जाता है।

आलू: 

आलू के छिलके में आलू से कहीं ज्‍यादा आयरन, फाइबर और फोलेट पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें 5 से 10 गुना ज्‍यादा एंटीऑसीडेंट भी होता है।

खीरा: 

खीरे को छिलके के साथ खाने से कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन ए और विटामिन के प्राप्‍त होता है।

बैंगन: 

बैंगन में एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जो दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है। अगर आप इसे अधिक मात्रा में खाएंगे तो आपका वजन भी कम होगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।