जामुन के इन 5 चमत्कारिक फायदे को जानकर आप भी हो जाओगे दंग


आज के समय में बदलती जीवनशैली में लोग इतने व्यस्त हो चुके है जिससे उनका पूरा समय मानसिक और शारीरिक तनाव में ही गुजर जाता है। जो बाद में उनके शरीर की भयंकर बीमारी का कारण बनते है। ज्यादा तनाव से उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी बीमारियां अपना दंश फैला देती है। इस तरह के मामले अब हर घरों में देखने को मिल सकते है। इन समस्याओं से छुटकारा पाना इतना जटिल काम भी नहीं है यदि आप अपने शरीर का पूर्ण रूप से ध्यान देकर इन उपायों को अपनाये तो काफी हद तक शरीर में होने वाली बीमारियों से राहत पा सकते हैं।

हमारे आहार में ऐसे कई चीजें मौजूद होती हैं जिनका उपयोग करने से शरीर को स्वस्थ रखने वाले गुण मिल सकते है। इनमे कई तरह के पौष्टिक गुण होते है। इसी प्राकृतिक गुणों से भरपूर फल है जामुन। जिसे हर किसी को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। चमकीले नीले रंग में पाया जाने वाला यह फल प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, लोहा, विटामिन बी, विटामिन सी, मैग्नीशियम, एंटी, ग्लूकोज, पोटेशियम, फाइबर, और फ्रुक्टोज के अलावा विभिन्न पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है। जो आपके जीवन में आने वाले बुरे प्रभाव को शरीर में प्रवेश करने से रोकता है और शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है, तो आइये जानते हैं कि जामुन हमारे शरीर की किन-किन बीमारियों में राहत पहुंचाने के काम आता है।

1. मधुमेह के उपचार में –

हमारे शरीर के लिए जामुन का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। मधुमेह के यह बहुत प्रभावी उपचार के लिए जाना जाता है। इसमें मधुमेह रोधी गुण होते है जो ऊर्जा में परिवर्तित स्टार्च को नियंत्रित कर रक्त शर्करा के स्तर को बनाये ऱखने में मदद करते है। जो लोग मधुमेह जैसी बीमारी से पीड़ित है उन लोगों को अपने रोज के आहार में जामुन के रस सेवन करते रहना चाहिये।

2. हृदय रोगों के उपचार में मदद करता है-

जामुन में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट के गुण और खनिज तत्वों के अलावा ऐसे कई पौषक तत्व पाये जाते है। जो हमारे शरीर में हृदय से संबंधित बीमारियों को दूर करने में मदद करते है। इसका सेवन नियमित रूप से करने से यह उच्च रक्तचाप, रक्तचाप, स्ट्रोक के साथ-साथ हृदय सबंधी रोगों से बचाता है। यह हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल और रक्त शर्करा के स्तर को बनाये रखने में भी मदद करता है।

3. एड्स एवं कैंसर जैसी बीमारियों से राहत-

अपनी दिनचर्या में जामुन के सेवन को शामिल करें। यह शरीर में होने वाली कई बीमारियों के दूर करने के साथ कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरे को भी कम कर देता है। जामुन में पाया जाने वाले बायोएक्टिव फाइटोकेमिकल्स जो पॉलिफिनाल में पाया जाता है। कैंसर से लड़ने में सहायक होता है। फाइटोकेमिकल्स में एंथोसायनिन नामक रासायनिक तत्व पाया जाता है। जो कैंसर बनने वाली कोशिकाओं को बनने से रोकता है। आज के समय में चिकित्सय उपकरण पद्धिति के माध्यम से शरीर में कैंसर को जन्म देने वाले सेल के इस प्रभाव को कम कर रहें है पर जामुन इस रोग को दूर करने का ऐसा प्राकृतिक वरदान है जो कैंसर से मुक्ति दिलाने के साथ हर रोगों को दूर करने का सबसे अच्छा उपचार साबित हुआ है।

4. पाचन तंत्र –

जामुन में पाया जाने वाला विटामिन ए और सी शरीर में होने वाले दोषों को दूर करने के साथ-साथ दस्त, उल्टी, जैसी समस्या को दूर करने में भी मदद करता है। पाचन संबंधी विकारों से राहत पहुंचाता है। जामुन में पाये जाने वाले ठंडा और सुखदायक प्रभाव पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।

5. त्वचा में रंगत के बनाए रखता है-

जामुन में विटामिन ए और सी के अलावा आयरन की अधिकता होती है। जो शरीर में ब्लड की समस्या को दूर कर शुद्धिकरण का काम करता है। यह त्वचा की गहराई से सफाई कर त्वचा संबंधी समस्याओं के दूर करता है। जामुन का नियमित रूप से रोज सेवन करते रहने से मुंहासे, दाग धब्बों से राहत मिलती है। बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोकने में अहम भूमिका निभाता है। यह त्वचा को गोरी और चमकदार बनाता है।

6. आखों के लिए फायदेमंद-

चूंकि जामुन विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत है, इसलिए यह अन्य रोगों को दूर करने के साथ आपकी दृष्टि के लिए बहुत फायदेमंद है। आंखों की सुरक्षा करते हुए मोतियाबिंद के जोख़िम को भी कम करता है और आंखों की रोशनी को बढ़ाता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।