स्वाभाविक रूप से आंखो की सूजन से पाए मुक्ति


रात को नींद के बाद सुबह मोटी और सूजी हुई आँखों के साथ उठने पर हर किसी को झुंझलाहट होती है। आँखों में तरल पदार्थ जमा होने के कारण ही आंखें फूल आती है। आँखों में सूजन के मुख्य कारण नींद की कमी,अधिक रोना,अधिक मात्रा में नमकीन खाना है इसलिए इन गतिविधियों से हमेशा अपनी आंख को बचा कर रखना चाहिए। 

गर्मियों में अधिकांश लोग चश्मा का सहारा ले कर अपनी आंख को धूप से बचाने की कोशिश करते नजर आते है पर धूप के अलावा अन्य मामलों पर वह आंखो के प्रति लापरवाही कर जाते है।
आइए जानतें है किन घरेलू उपचारों की मदद से आप ऑंखों की और उसके आस पास की सूजन कम कर उसमे उत्पन्न लालिमा को भी कम कर सकते है।

टी-बैग आपके शरीर में स्फूर्ति लाने के साथ-साथ आपकी आँखों को भी ताजगी प्रदान करता है। गर्म पानी में टी-बैग को गर्म पानी से धो कर 3 से 5 मिनट तक अपनी आंख पर इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपकी आँखों के सूजन जल्द कम हो जायेंगी। टी-बैग का उपयोग आप ठन्डे पानी के साथ भी कर सकते है।

आँखों की सूजन को शांत करने के लिए आप आलू या ककड़ी का सहारा भी ले सकते है। इस तकनीक का प्रयोग आज हर सेलून में हेयर कटिंग और मेकअप के दौरान भी किया जाता है। आप स्लाइस बना कर इनका प्रयोग पूरी आंख पर करें आपको लाभ अवश्य मिलेगा।

अंडे का सफेद भाग भी आँखों और उसके आस-पास की सूजन को कम करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़े कर उन्हें कॉटन में लपेट कर सूजी हुई आंख और उसके आस-पास इस्तेमाल करें।

आप सूजी हुई आंख का असर कम करने के लिए स्ट्रॉबेरी और आइस क्यूब्स का सहारा भी ले सकते है।

पपीता और दही भी फूली हुई आँखों और उसके आस-पास की सूजन और लालिमा को कम करने के लिए उपयोगी साबित हो सकते है।

उपरोक्त सभी बातों के अलावा जब भी आँख में कोई परेशानी या दिक्कत हो तो आंख रगड़ने से बचे। ये सावधानी और ऊपर दिए उपाय अपनाकर आप आँखों के काले घेरे और सूजन को कम कर अपनी आँखों की कोमलता बनाए रख सकते है। 

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।