छींक को रोकने के लिए उपाय

छींक (सनीज़िंग) को हम एक सामान्य क्रिया मानते है। यह प्रायः तब आती है जब हमारी नाक के अंदर की झिल्ली किसी बाहरी पदार्थ के घुस जाने से परेशानी महसूस करती है। वैसे तो 2 या 3 छींक आना सामानया है, लेकिन अगर आपको एक साथ कई छींक रोज़ाना और इतनी आती है की आप परेशन हो जाते है तो आपको और ध्यान देने की ज़रूरत है।
छींक आने के कई कारण हो सकते है जेसे- धुआ, धूल मिट्टी या किसी चीज़ की तेज गंध। इसके अलावा ठंड के मौसम में, नमी या तापमान में गिरावट, किसी खाने से एलर्जी या फिर किसी दवाई के रिएक्शन से भी छींक आने लगती है। आइए जानते है इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे।

सनीज़िंग की समस्या को दूर करने के लिए घरेलू उपाय

1. पेपरमिंट ऑइल

छींक की समस्या से बचने के लिए पेपरमिंट ऑइल बहुत ही बढ़िया उपाय है। पेपर्मिंट ऑइल में आंटी-बॅक्टीरियल गुण मौजूद होते है। समस्या होने पर किसी बड़े बर्तन में  पानी को उबालकर उसमे ऑइल ऑइल की बूंदे डाले। एक तोलिये से सर को धक कर इस पानी की भाप ले। इस उपाय से आपको छींक आने से राहत मिलेगी।
2. सौंफ की चाय

छींकने से राहत देने के साथ ही सौंफ कई साँस संबंधी समस्या से लड़ने की क्षमता रखती है। समस्या होने पर एक कप पानी में 2 चम्मच सौंफ को कुचलकर उबले। तकरीबन 10 मिनिट पानी को कवर करके रख दे और उसके बाद छानकर इस चाय को दिन में 2 बार पिए।
3. Chamomile Tea

एलर्जी की समस्या के कारण आने वाली छींक को भागने के लिए Chamomile Tea बहुत अच्छा काम करती है। समस्या होने पर उबलते हुए पानी में एक चम्मच Chamomile के सूखे फूल को मिलाकर कुछ देर तक उबलने दे और फिर इसमे एक चम्मच शहद मिला दे। इसके बाद पानी निकालकर दिन में 2 बार इसे पिए।
4. काली मिर्च

छींक को रोकने में आप काली मिर्च का भी प्रयोग कर सकते है। गुनगुने पानी में  आधा चम्मच काली मिर्च डालकर दिन में 2 से 3 बार पिए। काली मिर्च का पाउडर डालकर गरारे भी कर सकते है। इसके अलावा सूप और सलाद आदि में भी काली मिर्च डालकर इस्तेमाल कर सकते है।
5. अदरक

छींकने और विभिन्न तरह के viral और नाक की अन्य समस्याओ को रोकने के लिए अदरक पीढ़ियो से प्रयोग की जाने वाली प्रभावी दवाई है। एक कप पानी में थोड़ा सा अदरक डालकर उबले। इसे गुनगुना होने पर शहद मिलाकर पिए। इसके अलावा कच्चा अदरक या अदरक की चाय भी पी जा सकती है।

उपर आपने जाने छींक को दूर करने के लिए आसान घरेलू उपाय। इनकी मदद से आप अपने आप को अनेको परेशानी से दूर कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।