इन चीजों का करें सेवन, दिनों-दिन तेज होगा दिमाग


पहले तो उम्र बढ़ने के साथ कई लोगों की याददाश्त कमजोर होने लगती थी लेकिन अब कम उम्र के लोगों में भी बार-बार भूलने की समस्या देखी जाती है। जो लोग इस समस्या से परेशान होते है। यह सिर्फ उनको ही नहीं बल्कि उनके साथ जुड़े लोगों को भी कई बार दिक्कतों में डाल देती हैं लेकिन अाप अपने खाने में कुछ चीजों को शामिल करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। अाइए जानते है क्या है वो...

1.सूखी ब्राह्मी

याददाश्त तेज करने के लिए ब्राह्मी का रस या चूर्ण पानी या मिश्री के साथ लेने से फायदे होता है अौर इसके तेल से मालिश करने से दिमाग मजबूत होता रहता है।
2.फल
लाल और नीले रंगों के फलों का सेवन भी याद्दाशत बढ़ाने में सहायक होता हैं। जैसे सेब और ब्लूबेरी खाने से दिमाग तेज अौर भूलने की बीमारी दूर होती है।
3.सब्जियां
सब्जी के रूप में बैंगन का सेवन करना काफी फायदेमंद होता हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व दिमाग के टिशू को स्वस्थ्य रखने में मददगार होते हैं। इसके साथ ही चुकंदर और प्याज भी दिमाग बढ़ाने का काम करते हैं।
4.गेहूं
अगर अापकी याददाश्त कमजोर है तो गेहूं के जवारे का जूस पीएं। गेहूं से बने हरीरा में शक्कर और बादाम मिलाकर पीने से भी स्मरण शक्ति बढ़ती है।
5.अखरोट
अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट्स व विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर में मौजूद प्राकृतिक रसायनों को रोककर रोगों की रोकथाम करते हैं। रोजाना अखरोट के सेवन से याददाश्त बढ़ती है।

3 टिप्पणियां

  1. Thanks for sharing home remedies. It gives a lot of information. You must take care diet of your children. Herbal supplement is also very effective.visit http://www.hashmidawakhana.org/memory-enhancement-capsule.html
  2. Consider taking herbal supplement for weak memory. It targets the root cause of disease. It is both safe and effective.
  3. Natural memory booster supplements is a safe way to promote neurological function and activity in the brain.
यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।