कष्ट निवारक प्रयोग ( उपचार )


1. आंते घायल हालत में हो निवारक प्रयोग :-
यदि खान - पान से आँतों में घाव हो गये हो तो कच्ची मुली और उसके नर्म पत्ते रोज़ खाइए | घाव भर जायेंगे , सूज़न उतर जायगी | मवात निकलता होगा तो वह भी बंद हो जायगा | आँतों में कीड़े होंगे तो वे मर- खपकर निकल जायेंगे | उचित तरीका यह हें कि दांतों से अच्छी तरह काट- कुचलकर मूली खाई जाए | 
विशेष बात := आँतों में घाव हो तो कुछ दिन नमक खाना बिलकुल छोड़ दे | और यदि पेट (आंत ) में कीड़े हो तो नमक लगाकर मूली खाए |

2. छाती का दर्द निवारक प्रयोग :- 
अदरक का रस चालीस बुँदे और मिश्री एक ग्राम एक साथ मिलाकर सेवन करने से छाती का दर्द मिटता हें |

3. पसली का दर्द निवारक प्रयोग :- 
गरम ताज़ा दूध में तीन- चार इलाइची पीसकर मिला ले और एक चुटकी भर हल्दी डालकर उसे रात को सोते समय रोगी को पिलायें | सुबह लगेगा जेसे रात को दर्द उठा ही नहीं था |

4. छाती में जलन निवारक उपाय :- 
जीरे और धनिये का चूरन समभाग में लेकर शक्कर के साथ सेवन करने से अम्लपित के कारण छाती में होने वाली जलन ठीक हो जाती हें |

5. सीने में जलन निवारक प्रयोग :- 
सीने में जलन होने पर २५०मि.ली. ताज़े ठन्डे पानी में एक नींबू निचोड़कर पीये | सीने की जलन के साथ- साथ दिल की घबराहट भी समाप्त हो जात्ती हें |

6. दिल के कष्ट निवारक प्रयोग :-
(अ)..अनार के रस में मिश्री डालकर पीने से दिल की जलन शांत हो जाती हें | 
(ब) ..छ: ग्राम मेथीदाना के काढ़े में शहद मिलाकर पीने से पुराना ह्रदय रोग मिटता हें | जरुरत
के अनुसार आप प्रयोग करते रहे |

7. पेट दर्द निवारक प्रयोग :- 
(अ)..पीपल के ताज़े पत्ते दो को पीसकर उसमे गुड मिलाकर सेवन करे | पेट दर्द दूर होगा | 
(ब)...भुने हुए मुनक्के में लहसुन मिलाकर सेवन करने से पेट में रुकी हुई वायु ( गेस ) बाहर निकल जाती हें | और कमर दर्द में भी आराम आ जाता हें | 

8. आफरा निवारक प्रयोग :- 
एक ( tea-spoon ) चम्मच पोदीने का रस , दो (tea - spoon ) चम्मच शहद , एक चम्मच ( tea- spoon ) चम्मच नींबू का रस - एक साथ मिलाकर पीने से आफरा खत्म हो जाता हें | 

9. पेट फूलने पर निवारक प्रयोग :- 
सोफ़ को पानी में रात्रि के समय भिगो दे और उस सौफ के पानी को थोडा - सा दूध में मिलाकर पिलाते रहे , पेट फूलना बंद हो जाता हें | 

10. भयंकर कमर दर्द और स्लिपडिस्क ( slip disc ) में ग्वारपाठा प्रयोग :- 
ग्वारपाठा ( धृतकुमारी ) लाकर उसका छिलका उत्तार ले | गुदा को कुचलकर बारीक़ पीस ले | अब अंदाज से उसमे आटा मिला ले | फिर देसी घी में उसे भुनकर खांड मिलाकर हलवा बना ले और बीस - बीस ग्राम के लड्डू बना ले | आवश्कतानुसार तीन- चार सप्ताह तक नित्य सुबह खाली पेट एक लड्डू खाते रहने से भयंकर कमर दर्द समाप्त हो जाता हें | 

11. पेशाब रोग निवारक प्रयोग :- 
(अ)..पेशाब में रुकावट हो तो छाछ में हरा धनिया पीसकर उसे मिला कर पीये | 
( ब) ..यदि बिस्तर में पेशाब निकल जाने का रोग हो तो बीज निकले चार मुनक्का सोते समय पानी से एक सप्ताह ले |
(स) ..सफेद जीरा भुन कर पीस ले | इसमें इसी मात्रा में पित्त्ता मिश्री मिला ले | इसे एक - एक घंटे से , एक छोटा चम्मच भर पानी के साथ दिन में बार - बार लेते रहें | इससे पेशाब की जलन के साथ ही पेशाब की रूकावट भी दूर हो जाती हें |

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।