सूजन का उपाय

सूजन आ जाने पर मुल्तानी मिट्टी पानी में घोलकर शरीर पर लगानी चाहिए|

1. कुम्हार की काली मिट्टी में जरा-सा देशी घी मिलाकर शरीर के विशेष अंगों पर लेप करें|

2. करेले का रस चार चम्मच और मकोय का अर्क पांच चम्मच - दोनों को मिलाकर रोज सुबह के समय खाली पेट सेवन करें| करेले के थोड़े-से रस में एक चम्मच सोंठ का चूर्ण मिलाकर पिएं|

3. गुलाबजल में कपूर मिलाकर सूजन वाले स्थान पर लगाएं|

4. सूजन पर हल्दी व चूने को लेप बहुत फायदा करता है|

5. गाय के आधे कप ताजे मूत्र में 50 ग्राम अखरोट का तेल मिलाकर सारे बदन पर मालिश करें|

6. कच्चे आलू पानी में उबालकर उस पानी से अंग विशेष पर सेंक लगाएं|

7. गरम पानी में दो-तीन शलजम के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर थोड़ी देर तक रखा रहने दें| फिर उस पानी से प्रभावित अंग धोएं अथवा उबले पानी में जरासा शलजम का अर्क डालकर शरीर धोएं|

8. शरीर में सूजन आ जाने पर तरबूज के रस में कालीमिर्च का चूर्ण डालकर सेवन करें|

9. सोंठ, कालीमिर्च तथा सौंफ - तीनों का चूर्ण दो चम्मच की मात्रा में गुड़ के साथ खाएं|
सोंठ तथा पुराना गुड़ मिलाकर खाने से शरीर की सूजन जाती रहती है|

10. चार-पांच कालीमिर्च मक्खन के साथ खाने से सूजन उतर जाती है|

11. पानी में गेहूं उबालकर उस पानी से सूजन वाले स्थान पर कपड़े द्वारा सेंकाई करें|

12. अनन्नास का रस पीने से सूजन कम हो जाती है|

13. मेथी की पत्तियों को उबालकर उसकी पुल्टिस बनाकर सूजन वाले स्थान पर बांधें|

14. काशीफल के आठ-दस बीजों की चटनी बनाकर शहद के साथ चाटें|

15. अरहर की दाल को पीसकर गरम करें| फिर उसकी पुल्टिस बांधें|

16. एरण्ड के पत्तों पर गरम तेल (सरसों का) चुपड़कर सूजन वाले स्थान पर रखकर पट्टी बांध दें|

17. 10 ग्राम गेहूं की भूसी पानी में उबालें| फिर उसमें जरा-सा नमक डालकर छानकर पी जाएं|

18. मटर को पानी में उबालकर उस पानी से पैर की उंगलियां धोएं| जाड़ों में होने वाली पैर की उंगलियों की सूजन खत्म हो जाएगी|

19. तारपीन के तेल में सरसों का तेल मिलाकर सूजन वाले स्थान पर रोज मालिश करें|

20. फिटकरी को पानी में डालकर उबाल लें| इस पानी से सूजन वाले अंगों को धीरे-धीरे कुछ देर तक धोते रहें|

21. सेंधा नमक के धेले को गरम करके सूजन वाला स्थान सेंकें|

22. गरम पानी में एक चम्मच तुलसी का अर्क, एक चम्मच सोंठ का चूर्ण और एक चम्मच सरसों का तेल डालकर सेंकाई करें|

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।