अंगूर के फायदे

सुबह-सुबह खाली पेट खाने से अंगूर अधिक फायदा करता है। अंगूर के छोटे-छोट दाने बड़ी खूबियों से भरे होते हैं। इसमें पोली फेनोलिक फाइटोकेमिकल कंपाउंड पाए जाते हैं। ये एंटीआक्सीडेंट शरीर को न केवल कैंसर से, बल्कि कोरोनरी हार्ट डिजीज, नर्व डिजीज, अल्जाइमर व वायरल तथा फंगल इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं…
अंगूर प्राकृतिक रूप से मीठा और बहुत स्वादिष्ट होता है। अंगूर में सोडियम, पोटाशियम, साइट्रिक एसिड, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह सामान्य बीमारियों के अलावा कैंसर जैसी घातक बीमारियों से भी शरीर को बचाता है। सुबह-सुबह खाली पेट खाने से अंगूर अधिक फायदा करता है। एंटी आक्सीडेंट का स्रोत-अंगूर के छोटे-छोट दाने बड़ी खूबियों से भरे होते हैं। इसमें पोली फेनोलिक फाइटोकेमिकल कंपाउंड पाए जाते हैं। ये एंटीआक्सीडेंट शरीर को न केवल कैंसर से, बल्कि कोरोनरी हार्ट डिजीज, नर्व डिजीज, अल्जाइमर व वायरल तथा फंगल इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। अन्य पोषक तत्त्व-अंगूर में मिलने वाले पोषक तत्त्व हमारे पूरे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। अंगूर में सीमित मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, सोडियम, फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, जिंक और आयरन भी मिलता है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। खून की कमी होने पर-यदि शरीर में खून की कमी हो जाए तो अंगूर के एक गिलास जूस में दो चम्मच शहद घोलकर पिलाने पर रक्त की कमी को पूरा किया जा सकता है। अंगूर का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। काला अंगूर खाने से शरीर में खून के थक्के नहीं जमते और हार्ट अटैक की आशंका भी कम होती है। त्वचा और आंखों के लिए-अंगूर में विटामिन और अन्य तत्त्व पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो आंखों और त्वचा के लिए जरूरी होते हैं। अंगूर का नियमित सेवन करने से त्वचा में निखार आता है, यह झुर्रियों को भी मिटाता है। इसके अलावा यह आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है। माइग्रेन में फायदेमंद-अंगूर का जूस माइग्रेन के दर्द को ठीक करने में काफी सहायक होता है। रोजाना अंगूर खाने से माइग्रेन के दर्द में बहुत आराम मिलता है। इसके अलावा यदि सिर में दर्द हो तो अंगूर का जूस पीने से ठीक हो जाता है। पेट की समस्या-अंगूर पेट की समस्या से भी निजात दिलाता है। पेट की गर्मी दूर करने के लिए 15-20 अंगूर रात को पानी में भिगों दे और सुबह भीगे हुए अंगूर को मैश कर लें और अब इसमें आधा चम्मच चीनी मिलाकर खाएं। पेट की गर्मी दूर हो जाएगी। इसके अलावा अंगूर भूख बढ़ाता है और पाचन शक्ति ठीक रखता है। गठिया रोग-गठिया के मरीजों को अंगूर का सेवन करना चाहिए। गठिया के रोगियों को अंगूर का सेवन करने से गठिया का दर्द भी कम होता है और यह शरीर से उन तत्त्वों को बाहर निकालता है जिसके कारण गठिया रोग होता है। कैंसर से बचाता है-अंगूर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाता है। कई शोधों में यह बात सामने आई है कि अंगूर में पाए जाने वाले एंटी आक्सीडेंट्स ब्रेस्ट कैंसर को फैलने से रोकते हैं। इसलिए अंगूर का सेवन करने से कैंसर का खतरा भी कम होता है। मुंह की समस्या-यदि आप मुंह की समस्याओं से ग्रस्त हैं तो आपको अंगूर का सेवन करना चाहिए। अंगूर के रस का गरारा करने से मुंह के घावों एवं छालों में राहत मिलती है। यह मुंह की दुर्गंध भी दूर करता है। दिमाग के लिए-अंगूर दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंगूर खाने से दिमाग तेज होता है और और याददाश्त मजबूत होती है। इसलिए दिमाग को तेज रखने के लिए अंगूर का सेवन करना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।