जानिए 2018 में इन रंगों का इस्तेमाल बना देगा आपको मालामाल


नए साल का आगाज़ हो चुका है और इस नए साल में सभी अपने साल की शुरुआत खुशी और धूम-धड़ाके से करते हैं। और सभी की ख्वाहिश यही होती है कि उनका और उनके परिवार व चाहने वालों का पूरा साल ऐसे ही खुशियों से भरा हो, लेकिन असल में हमारा पूरा साल कैसा जाता है वो हमारी राशि पर निर्भर करता है। इसके अलावा एक और चीज़ है जो कि आपके बनते काम को बिगाड़ सकता है तो साथ ही बिगड़े को बना भी सकता है। और वो है राशि के अनुसार आपका शुभ रंग।

ज्योतिषाचार्य पंडित अजय दुबे बताते हैं  कि रंग भी बुरी और अच्छी उर्जाओं को आकर्षित करते हैं और यही कारण है कि कई बार आपको अपना शुभ रंग हर वक्त आपके साथ रखने को कहा जाता है, ताकि वो बुराईयों को टाल सके और आपका काम बना सके। तो आईए जानते हैं राशि के अनुसार इस साल कौनसा रंग आपके लिए रहेगा शुभ-

मेष
वैसे तो मेष राशि के लिए लाल रंग शुभ माना जाता है लेकिन इस साल आपके लिए केसरिया रंग शुभ होगा। इसलिए कोशिश करें कि हर शुभ मौके पर अपने साथ केसरिया रंग का कपड़ा या रुमाल रखें। ध्यान रहे कि काले रंग से थोड़ा बचकर रहे।

वृषभ
इस राशि के जातकों को नीला, गुलाबी, नील पंखी नीला और हरा रंग आकर्षित करते हैं। तो इस साल हर शुक्रवार गुलाबी रंग का कपड़ा पहने और हो सके तो पीले और सुनहरे रंग से दूर रहे।

मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए इस साल हल्का हरा, सिल्वर और सुनहरा रंग शुभ साबित होगा। इसके अलावा हर बुधवार हरे रंग का कपड़ा पहने, लाल और पीले रंग को अवॉइड करेंगे तो बेहतर होगा।

कर्क
आपके लिए मोती सफेद रंग और हल्का नीला रंग परफेक्ट होगा। सफेद और क्रीम कलर जहां आपके लिए शुभ होगा वहीं सोमवार को काले रंग से दूर रहें।

सिंह
सिंह राशि के लिए गहरा पीला, क्रीम और नारंगी रंग शुभ साबित हो सकता है। हर रविवार लाल रंग के कपड़े पहने और काले रंग से बचें।

कन्या
इस राशि के जातकों के लिए नीला, सुनहरा और पीला रंग अच्छा होगा। यदि आप किसी बड़े काम के लिए जा रहे हैं या फिर अपने मन मुताबिक कोई परिणाम चाहते हैं तो हरे या सुनहरे रंग के कपड़े पहने। और हो सके तो बुधवार को सफेद या क्रीम कलर से दूर रहें।

तुला
तुला राशि के लिए गुलाबी, क्रीम और रॉयल पिंक शुभ होगा। हो सके तो शुक्रवार के दिन ऑफ व्हाईट या पिंक या फिर मल्टीकलर कपड़े भी पहन सकते हैं। हरे और सुनहरे रंग से बचें।

वृश्चिक
इस राशि के लागों के लिए हल्का भूरा, डार्क ग्रे, हल्का लाल और मेहरुन रंग ज्यादा बेहतर होगा। अच्छे परिणामों के लिए मंगलवार के दिन लाल व पीला रंग पहनें। परपल, ब्लू और काले रंग से दूर रहें।

धनु
इस साल आपके लिए पीला रंग शुभ होगा, इसके अलावा हर गुरुवार पीले या लाल रंग के कपड़े पहनें। क्रीम, गुलाबी और हरे रंग से बचें।

मकर
मकर राशि के जातकों के लिए इस साल काला रंग शुभ रहेगा। इसके अलावा क्रीम, सफेद और पीले रंग को अवॉइड करें।

कुंभ
कुंभ राशि के लोंगों को इस साल चटक नीला और गहरा वॉइलेट का उपयोग करें, क्योंकि इस साल ये रंग आपके लिए काफी लक्की साबित हो सकते हैं। हो सके तो लाल व उससे मिलते-जुलते रंग से दूर रहें। इसके अलावा हर शनिवार काले और नीले रंग का मिश्रण पहनने पर हर बिगड़ा काम बनने के आसार रहेंगे।

मीन
मीन राशि के जातकों के लिए लाल, पीला और क्रीम कलर काफी बेहतर साबित हो सकता है। हो सके तो हर गुरुवार सुनहरे या पीले रंग का कपड़ा पहनें, इसके अलावा हरे, काले और गुलाबी रंग से दूर रहें तो बेहतर होगा।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : ज्योतिषाचार्य पंडित अजय दुबे 8962359192

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।