काजल के ये टोटके करेंगे हर समस्या का समाधान, जरुर आजमाइए


महिलाएं अपनी सुंदरता निखारने के लिए काजल का उपयोग करती हैं. आपने देखा होगी कि माएं भी अपने बच्चों को काजल लगाकर रखती हैं. कहते है कि काजल लगाने से बच्चा बुरी नज़र से बचा रहता है. इसके अलावा, लोग कई प्रकार के टोटकों में भी काजल का प्रयोग करते हैं. आज हम उन्हीं टोटकों के बारे में बात करेंगे. आज हम आपको बताएंगे कि काजल का इस्तेमाल केवल खूबसूरती बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि कई प्रकार के टोटकों में भी किया जाता है. तो आईये जानते हैं किस प्रकार काजल हमारे काम आ सकता है.

जब आंखों की खूबसूरती की बात आती है तब सबसे पहले काजल का नाम आता है। काजल का उपयोग सदियों से होता चला आ रहा है। आंखें महिलाओं का सबसे आकर्षक अंग माना जाता है, इसलिए वे अपनी इनकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करती रहती हैं। पहले आंखों में काजल सूरज की नुकसानदेह किरणों और आंखों को कीट-पतंगों तथा बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए लगाया जाता है। वहीं सुरमा लगाने का भी चलन है, इसका उपयोग अधिकतर लोग वशीकरण के लिए करते हैं। इसका रत्न धारण करने से भी कई चमत्कारिक लाभ होते हैं। काजल बुरी नजर के साथ कई मुसीबतों से भी बचाता है। आइए जानें काजल क्या-क्या कमाल करता है...
घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव
यदि आपके घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव चल रहा है तो हमारे पास आपके लिए बेहद ही आसान टोटका है. इसके लिए आप एक काला कपडा ले लें. अब उसमें आप पानी वाला नारियल लपेट लें और उस लपेटे हुए नारियल पर काजल की 21 बिंदियां लगा दें. आखिरी में इस नारियल को घर के बाहर कहीं टांग दें. आप देखेंगे कि धीरे-धीरे मनमुटाव दूर होने लगा है.

नौकरी बचाने, ट्रांसफर रुकवाने में
पांच ग्राम डली वाला सुरमा लें और किसी सुनसान जगह पर गाड़ दें। ध्यान रखें कि सुरमा डली वाला व एक ही डली पांच ग्राम की होनी चाहिए। 

सुख शांति के लिए
यदि आपके परिवार में हमेशा कलह रहती है, पारिवारिक सदस्य सुख शांति से न रहते हों तो शनिवार के दिन सुबह काले कपड़े में नालियल लपेटकर 21 काजल की बिंदी लगा लें और घर के बाहर लटका दें। ये टोटका हमेशा बुरी नजर से बचाएगा।

शत्रु से मुक्ति 
कोई शत्रु परेशान कर रहा है तो चांदी के पांच छोटे-छोटे सांप बनवाकर उनकी आंखों में सुरमा लगाएं और 21 दिनों तक अपने पैरों के नीचे दबाकर सोएं। शत्रु परेशान करना छोछ़ देगा। 

काजल से वशीकरण
रवि पुष्य योग में गूलर के फूल एवं कपास की रूई मिलाकर बत्ती बनाएं तथा उस बत्ती को मक्खन से जलाएं। जलती हुई बत्ती की ज्वाला से काजल निकालें। इस काजल को रात को आंखों में लगाने से मनचाहा व्यक्ति वश में हो जाता है। इसके अलावा लौकी के तेल और कपड़े की बत्ती से तैयार काजल को लगाकर देखने से भी वशीकरण हो जाता है। 

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।