जानिए आपका नाम आपके लिए LUCKY है या नहीं


हर किसी के नाम की शुरुआत अक्षर से होती है और सभी अक्षर किसी ना किसी राशि पर निर्भर करते है। इस तरह हमारी राशि के गुण हमारे स्वभाव को प्रभावित करते हैं। हर राशि के अपने अलग-अलग अक्षर है, और इन अक्षरों से ही हमारे नाम रखे जाते है।अगर व्यक्ति के नाम का प्रथम अक्षर उनकी राशि से मेल ना खाएं तो यह उसकी असफलता का कारण बनता है। तो चलिए जानते है आपकी राशी के अनुसार आपका नाम आपके लिए कितना लकी है-


मेष राशि-
इस राशि का स्वामी मंगल होता है। इस राशि के व्यक्ति निडर और साहसी होते है। ये लोग काफी एनर्जेटिक होते है। ऐसे लोग हमेशा नई चुनौतियों को पसंद करते है।

वृषभ राशि-
इस राशि का स्वामी शुक्र होता है। इस राशि के व्यक्ति काफी आराम पसंद होते है और इसी वजह से ये लोग दुनिया की हर भौतिक चीज़ को इकट्ठा कर लेते है।

मिथुन राशि-
इस राशि का स्वामी बुध होता है। इस राशि के लोग बड़े ही बातूनी होते है। इनकी शक्ति का केंद्र मस्तिष्क होता है, ये लोग जहाँ भी जाते है अपने रिश्ते को बेहतर बनाते है।

कर्क राशि-
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा होता है। ये लोग परिवार से जुड़े रहते है और घर से जुड़े हुए कामों में ये लोग अधिक रूचि लेते है। दूसरों की मदद करना इन्हें बेहद अच्छा लगता है।


सिंह राशि-
इस राशि का स्वामी सूर्य होता है। इस राशि के लोग बड़े ही महत्वाकांक्षी होते है, ये लोग बड़े ही क्रिएटिव भी होते है और सामने वाले पर अपनी गहरी छाप छोड़ते है।

कन्या राशि-
इस राशि का स्वामी बुध होता है। ये लोग अपने नकचढ़े और आलोचनात्मक स्वभाव के कारण अक्सर हंसी का पात्र बनते रहते है। इस राशि के लोग बहुत मेहनती होते है।

तुला राशि-
इस राशि का स्वामी शुक्र होता है। ये लोग अपना ध्यान केन्द्रित रखते है। जब इन लोगो को अपने पार्टनर का साथ मिलता है तो ये लोग अपने आपको पूर्ण मानते है।

वृश्चिक राशि-
इस राशि का स्वामी मंगल होता है। इस राशि के लोग रहस्यों को अपने भीतर दबाने में निपुण होते है। इनके अन्दर छुपी उत्सुकता इन्हें अपने सवालों के जवाब ढूंढने में मदद करती है।


धनु राशि-
इस राशि का स्वामी बृहस्पति होता है। इस राशि के लोग हमेशा सच के साथ रहते है इन लोगो को दर्शनशास्त्र और धर्म में विशेष रूचि होती है।

मकर राशि-
इस राशि का स्वामी शनि होता है। ये लोग बड़े धैर्यवान होते है, ये लोग स्वभाव से मेहनती, कुशल व हर तरह से व्यवस्थित होते है।

कुंभ राशि-
इस राशि का स्वामी शनि होता है। इस राशि के लोग मानवीय, परोपकारी और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए जन्म लेते है।

मीन राशि-
इस राशि का स्वामी बृहस्पति होता है। ये लोग निःस्वार्थी होते है और हमेशा दूसरों की मदद करना पसंद करते है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।