सुबह उठने का समय बताता है आपकी पर्सनालिटी, जानिए कैसे


हम हर दिन सोते हैं। फिर सुबह उठते हैं। बिस्तर पर जाने का समय भले ही तय न हो मगर अधिकांश के उठने का समय तो निश्चित ही होता है। कारण कि किसी को अॉफिस जाना होता है तो किसी को स्कूल और कॉलेज। किसी को अपनी दुकान खोलनी होती है तो किसी को कुछ और काम होता है।


आपको जानकर हैरानी होगी कि यह जो उठने का समय होता है न वो आपके बारे में बहुत कुछ बताता है। समय पर सोने और उठने वाले लोग जिम्मेदार होते हैं। यह तो आपको भी पता है। मगर जो लोग सात, आठ, नौ या इसके भी बाद उठते हैं तो उनकी पर्सनालिटी कुछ और कहती है।

मगर आपको इसकी जानकारी नहीं होगी। आज हम आपके साथ कुछ ऐसी ही बात करने वाले हैं। इसके जरिए आप जान सकेंगे कि सुबह उठने के समय के हिसाब से आपकी विशेषताएं क्या हैं।

सुबह 4 बजे
अगर आप सुबह 4 बजे उठते हैं तो इसके कई कारण हैं। पहला यह कि आप पारम्परिक जीवन पसंद करते हैं। ब्रह्ममुहूर्त में उठना आपकी आध्यात्मिक्ता का परिचय है। दूसरा पढ़ाई के लिए। कुछ लोगों के साथ ऐसा भी होता है जब किसी आवश्यकता को पूरा करने की मजबूरी के चलते इतनी सुबह उठने पर मजबूर होते हैं। बहरहाल सुबह उठना सामान्य तौर पर हर किसी के लिए फायदे का सौदा होता है।

यह भी पढ़ें :  जिस घर में होती हे ये 5 चीज़े उस घर में लाख प्रयास करने पर भी नहीं रहती शांति

सुबह 5 बजे
आप 5 बजे उठते हैं तो इसका मतलब यह है कि आप ऐसी दिनचर्या से प्यार करते हैं। मगर यदि आप इस शेड्यूल से परेशान हैं फिर भी इसी को फॉलो कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप अपना काम ईमानदारी से करना चाहते हैं।

सुबह 6 बजे
अगर आप सुबह 6 बजे उठते हैं तो इसका मतलब आप बहुत अनुशासित हैं। यह बहुत अच्छा है। इसका मतलब आप खुद को समय देते हैं। अगर आपकी जॉब सुबह से नहीं है। बावजूद इसके आप सुबह उठते हैं तो इस समय में आप जिम, योग आदि करके स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।


सुबह 7 बजे
अगर आप सुबह 7 बजे उठते हैं तो आप बहुत समझदार हैं। आपको पता है कि दैनिक दिनचर्या के कामों में आपको समय लगता है। आपकी लाइफ व्यवस्थित और संगठित है। आप सारा काम समय पर खत्म करते हैं।

सुबह 8 बजे
अगर आप 8 बजे सोकर उठते हैं तो इसका मतलब आप नीरस और कुंठित हैं। 8 बजे सोकर उठने वालों को जॉब का तनाव होता है। वो परिवार और समाज को ज्यादा वक्त नहीं दे पाते।

सुबह 9 बजे
9 बजे सोकर केवल वो लोग उठ सकते हैं जो देर रात काम करते हैं। आप नौकरी से खीजे हुए होते हैं। ज्यादातर समय जॉब को लेकर शिकायत करने में ही चला जाता है। आपकी दिनचर्या में भाग-दौड़ शामिल होती है। आप शांति, सुकून चाहते हैं।

10 बजे
आप उन लोगों में से हैं जो रात को 2-3 बजे तक जागते हैं। अगर आप देर रात काम करते हैं तो देर से उठना गलत नहीं है। हो सकता है कि आपमें रचनात्मक क्षमता भी हो। लेकिन अगर देर रात तक काम नहीं करते और फिर भी दस बजे सोकर उठते हैं तो यह आपके आलसी होने का संकेत है।
यह भी पढ़ें :  ये संकेत दिखाई दे तो समझ जाना आपकी किडनी फेल हो रही है

11 बजे
अगर आप 11 बजे सोकर उठते हैं तो इसका मतलब आप नाइट शिफ्ट में काम करते हैं। ऐसा करने वालों के लिए तो यह समय ठीक भी है। लेकिन अगर आप नाइट शिफ्ट में काम नहीं करते हैं और आदतन ग्यारह बजे उठते हैं तो आप न सिर्फ वक्त खराब कर रहे हैं बल्कि स्वास्थ्य को भी नजरअंदाज कर रहे हैं।

12 बजे
आप 12 बजे सोकर उठते हैं तो इसका मतलब आप रात के मुसाफिर हैं। आपने खुद को उस दिनचर्या में ढाल लिया है जहां आप जंकफूड खाते हैं। टीवी शो देखते हैं। इंटरनेट सर्फिंग करते रहते हैं। यह भी हो सकता है कि आपको रात में किताब पढ़ने या दूसरा कोई काम करने में मजा आता है।
यह भी पढ़ें : 👉   अगर घर में आ रही है कंगाली तो घर से तुरंत हटा दे यह 7 चीजें !

दिन में एक बजे
अगर दिन में 1 बजे सोकर उठते हैं तो कुछ नहीं किया जा सकता। बस यही कह सकते हैं कि अपनी दिनचर्या में सुधार ले आइए।

क्या कहती है स्टडी

द हफ्फिंगटन पोस्ट के मुताबिक 20 साल के युवा को सुबह 9.30 बजे, 30 साल वाले को सुबह 8 बजे, 40 साल वाले को सुबह 7.30 बजे, 50 साल वाले को सुबह 7 बजे उठना चहिये।

कितना समय सोना चाहिए

नेशनल स्लीप फाउंडेशन के अनुसार वयस्कों को 7 से 9 घंटे और बुजुर्गों (65+) को 7 से 8 घंटे सोना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।