कंगाल और मालामाल दोनों बना सकता है घर का झाड़ू , ध्यान रखे ये बातें



कई बार हम जिन चीजों को बेहद मामूली समझ कर इस्तेमाल कर रहे होतें हैं.. वास्तव में वो हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं और उनका शुभ अशुभ प्रभाव हमारे लिए बड़ा बदलाव ला सकता है। ऐसी ही एक सामान्य सी वस्तु हैं झाड़ू ..घरों में इस्तेमाल होने वाली झाड़ू आर्थिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और इस झाड़ू के कारण व्यक्ति करोड़पति और कंगाल दोनों बन सकता है। शकुन और अपशगुन शास्त्रों में झाड़ू का प्रयोग और उसको प्रयोग करने का समय तथा उसके प्रयोग करने की विधि को अत्यधिक महत्व दिया गया है। वास्तु के अनुसार झाडू से संबंधित कुछ मान्यताओ को अपनाने से परेशानियों से बचा जा सकता है। आज हम आपको झाड़ू से जुड़े कुछ ऐसे ही वास्तु टिप्स बता रहे हैं।

ज्योतिष और शास्त्रों की माने तो झाड़ू का गलत इस्तेमाल जहां एक तरफ दरिद्रता को न्यौता देता है वहीं उसका सही इस्तेमाल लक्ष्मी के लिए घर के द्वार खोल देता है। साथ ही झाड़ू का गलत समय पर किया गया इस्तेमाल घर में गरीबी और कंगाली लाता है दूसरी और झाड़ू का सही उपयोग एक आम व्यक्ति को करोड़पति भी बना सकता है।इसलिए आपको इससे जुड़े कुछ नियम और मान्यताएं हमेशा ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि..

1. भूलकर भी ना करें पैर से स्पर्श
हिंदू धर्म में झाडू को देवी लक्ष्मी का सूचक माना जाता है इसलिए कभी भी झाडू को पैर से नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करना देवी लक्ष्मी का अपमान माना जाता है.. इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।साथ ही झाड़ू को ऐसे स्थान पर भी नही रखना चाहिए जहां जूते, चप्पल रखे हों।

2.  यहां रखें झाड़ू
घर में झाड़ू रखने के समय ये ध्यान रखना चाहिए कि झाड़ू कभी भी ऐसे स्थान पर ना हो जहां बाहरी लोगों की सीधी नजर उस पर पड़ें..इसे हमेशा छुपा कर रखना चाहिए। साथ ही ये भी ध्यान रहे कि इसे घर के ईशान कोण में नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे देव आगमन में बाधाएं आती हैं और दुर्भाग्य स्वयं चलकर घर में प्रवेश करता है। झाड़ू को रखने का सबसे उचित स्थान घर का दक्षिण पश्चिम कोण बताया गया है।
ये भी पढ़िए : जानिये धनतेरस पर क्या खरीदे और क्या ना खरीदे

3. सूर्यास्त के बाद ना लगाएं झाड़ू
सूर्यास्त के पश्चात घर में झाडू नहीं लगाना चाहिए.. ऐसा करने से लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है।घर में झाड़ू लगाने का उचित समय दिन के पहले चार पहर बताए गए हैं। रात के चार पहरों में झाड़ू लगाने से दरीद्रता अपने पैर पसारती है।
ये भी पढ़िए : जिस घर में होती हे ये 5 चीज़े उस घर में लाख प्रयास करने पर भी नहीं रहती शांति



4 खड़ा करके कभी ने रखें झाड़ू
कई बार लोग घर में झाड़ू को खड़ा कर रख देते हैं लेकिन वास्तु की दृष्टि से ये बेहद हानिकारक है इससे घर में बेवजह कलह होता रहता है…साथ ही इससे भाग्य के मार्ग में अनेक बाधाएं आने लगती हैं तथा देवी लक्ष्मी रुष्ट होती हैं.. इसलिए झाड़ू को हमेशा लेटाकर ही रखें।

झाड़ू के इन उपायों से मिलता है सौभाग्य

1 मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किसी भी मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में तीन झाड़ुओं का गुप्त दान करें। साथ ही झाड़ू दान करने के पहले शुभ मुहूर्त अवश्य देख लें। अगर उस दिन कोई शुभ योग, त्योहार हो तो इस दान की महत्ता बढ़ जाती है और घर में स्थाई लक्ष्मी का वास होता है।
2 आप अगर किसी नए घर में प्रवेश करें, तो ये ध्यान रहे कि नई झाड़ू लेकर ही घर के अंदर जाए.. यह शुभ शकुन माना जाता है.. इससे नए घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी।

3 शनिवार वाले दिन नई झाडू का उपयोग करना शुभ माना जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।