फेंगशुई के इन टिप्स को आजमाने से आती है घर में सुख समृद्धि


फेंगशुई का भी हमारे जीवन में उतना ही महत्व है जितना की वास्तु शास्त्र का | फेंगशुई में बताये गए टिप्स भी उतने ही असरदार है जितने की वास्तु शास्त्र में बताये गए टिप्स फेंगशुई में घर से नकारत्मकता को दूर करने के उपयो के बारे में बताया गया है जो काफी असरदार है जिनसे घर से नकारात्मक ऊर्जा निकल जाती है और सकारात्मक ऊर्जा घर में बनी रहती है जिससे घर में सुख समृद्धि आती है और घर के सभी सदस्यो में भाईचारा बना रहता है 

भारत में भी फेंगशुई का चलन दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। वैसे फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र हैं| फेंग यानि वायु और शुई यानि जल अर्थात फेंगशुई शास्त्र जल व वायु पर आधारित है। गर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे तो आप भी फेंगशुई के आसान टिप्स अपना सकते हैं। बाजारों में फेंगशुई से संबंधित अधिकांश वस्तुएं सुगमता से उपलब्ध हो जाती हैं|

घर में लगाए बाँस का पौधा :- बाँस का पौधा सुख शांति का प्रतीक हैं। इनसे परिवार के सदस्यों को पूर्ण आयु व अच्छी सेहत मिलती हैं| घर की बेठक में जहाँ घर के सदस्य आमतोर पर एकत्र होते हैं, वहाँ बाँस का पौधा लगाना चाहिए।
घर में लगाए विंड चाइम :- बाजारों में विंड चाइम उपलब्ध हैं| हवा चलने से जब यह टकराती हैं तो बहुत ही मधुर ध्वनि उत्पन्न होती हैं| जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं।
दरवाज़े के हैंडल पर लटकाए सिक्के :- अपने घर के दरवाज़े के हैंडल पर सिक्का लटकाना घर में सौभाग्य लाने का सर्वोतम मार्ग हैं। आप तीन पुराने चीनी सिक्कों को लाल रंग के धागे अथवा रिबन में बाँध कर अपने घर के हैंडल में लटका सकते हैं।
घर में यहाँ रखें नमक :- घर को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त रखने के लिए पूर्व दिशा में मिट्टी के एक छोटे से पात्र में  नमक भर कर रखें और हर चौबीस घंटे के बाद नमक बदलते रहें। इससे घर में पॉज़िटिव एनर्जी बनी रहतीं हैं।
घर में कैसी तस्वीरे लगाए :- फ़ेंगशुई के अनुसार, घर में झरने, नदी, फ़व्वारे आदि के चित्र उत्तर दिशा में लगाने चाहिए। घर में हिंसक, डरावनी या सूखे पेड़ों की तस्वीर कभी नही लगानी चाहिए| इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती हैं।
भूलकर भी ना रखें काँटेदार पौधा:- सुख-शांति के लिए अपने घर में तीन हरें पौधे मिट्टी के बर्तनो में पूर्व दिशा में रखें। फ़ेंगशुई में बोनसाई और कैक्टस को हानिकारक माना जाता हैं| इसलिए भूलकर भी इन्हें घर में नही रखना चाहिए।
वहाँ रखें लकड़ी के शोपीस:- फेंगशुई के अनुसार यदि घर, कार्यालय, शोरूम आदि के पूर्वी हिस्से में लकड़ी का फ़र्निचर या लकड़ी से निर्मित वस्तुएँ जैसे अलमारी, शो- पीस, पेड़-पौधों या फ़्रेम जड़े हुए चित्र लगाए जाए, तो अपेक्षित लाभ होता हैं।
घर में लटकाए मछली का जोड़ा:- मछलियों के जोड़ों को घर में लटकाना बहुत शुभ एवं सौभाग्य दायक माना जाता हैं। इनके प्रभाव से घर में धन की बरकत होतीं हैं

तो आइये जानते है फेंगशुई के कुछ अन्य टिप्स के बारे में :-

# फेंगशुई के अनुसार घर में अगर बन्द हुई घड़िया पड़ी है तो उनको या तो तुरन्त चालू कराये या उनको घर से हटा दे क्योकि ये बन्द पड़ी घड़िया घर की सुख समृद्धि के लिए हानिकारक होती है इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है

# घर के मुख्य द्वार के विषय में फेंगशुई में बताया गया है की यदि घर का मुख्य द्वार उत्तर,उत्तर पश्चिम या पश्चिम में हो तो आपको घर के मुख्य द्वार के ऊपर बाहर के और घोड़े की नाल लगा देनी चाहिए

# घर में सुख सम्रद्धि को बनाये रखने के लिए और घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने के लिए घर में पूर्व दिशा में मिटटी का एक छोटा सा पात्र लेकर उसमे नमक भरकर रखे और इस नमक को हर 24 घण्टे के बाद बदलते रहे

# फेंगशुई के अनुसार अगर घर में झाड़ू का इस्तेमाल नही हो रहा हो तो झाड़ू को नजरो के सामने से हटाकर रखना चाहिए

# फेंगशुई में ऑफिस के विषय में भी बताया गया है फेंगशुई के अनुसार ऑफिस में पूर्व दिशा में लकड़ी से बनी ड्रेगन की मूर्ति रखनी चाहिए इससे ऊर्जा व उत्साह प्राप्त होता है

दोस्तों आप इस जानकारी को समाज हित में अधिक से अधिक शेयर करे जिससे सभी मेरे भाई इस जानकारी को जानकर अपने लिए फायदा उठा सके

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।