शरीर के इन अंगो पर करें मसाज, पेट की चर्बी होगी कम!


आज ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से परेशान है, इसके लिए लोग घंटो जिम जाकर एक्सरसाइज करते है और डाइटिंग शुरू कर देते है लेकिन इसके बावजूद भी लोग मोटापा कम करने में सफल नहीं हो पाते। कहते है कि मानव शरीर सिर से लेकर पैर तक आपस में जुड़ा होता है। शरीर में मौजूद नसें, रक्त धमनियां,मांसपेशियां, स्नायु और हड्डियों आपस में मिलकर शरीर रूपी इस मशीन चलाने का काम करते है। अगर शरीर के किसी अंग पर दबाव पड़ता है तो उससे शरीर में पूरे हिस्से पर प्रबाव पड़ता है। ऐसे ही आप शरीर में कुछ अंग होते है, जिनकी मसाज करने से पेट की चर्बी कम होती है। 

1. ‪कानों‬ पर मसाज
अपने कान पर दबाव बिंदु का पता लगाएं, इस बिंदु को दबाकर भूख पर नियंत्रण करना आसान होगा और आप ओवरईटिंग से बचेंगे। इसी बिंदु के ऊपर मांसल फ्लैप होता है , जिसे 3 मिनट के लिए इस जगह पर लगातार दबाव डालें। धीरे-धीरे प्रेशर बढ़ाएं। 

2. ‪घुटनों‬ पर मसाज
घुटनों के बाईं ओर ठीक नीचे तीन बिंदु होते हैं जिन पर दबाव देने से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और मोटापा कम होता है। 

‪‎3. हथेली‬ की मसाज
हथेलियों में अंगूठे के पास वाले उभरे भाग पर व्यक्ति की सहन क्षमता के अनुसार दबाव दें। इसके बाद अच्छी मात्रा में गुनगुना पानी का सेवन करें जिससे टॉक्सिन शरीर से निकल जाएं।

4. ‪कंधे‬ की मसाज
दाहिने कंधे के मध्य भाग में हाथ की उंगुली और अंगूठे से दिन में 2 बार लगभग आधा मिनट तक दबाव देना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे एक्यूप्रेशर के इस प्रयोग को खाली पेट ना करें।

5. एड़ी‬ पर मसाज
एड़ी की हड्डी यानी एंकल बोन पर पर हाथ की चारों उगुलियों को रखें और धीरे-धीरे दबाव दें। इस मसाज से पाचन तंत्र ठीक रहता है। साथ ही भूख पर कंट्रोल रहता है। 

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।