कहीं आपका पेट फूलने के पीछे ये कारण तो नहीं..


हमारे साथ कई बार होता है कि हमारा पेट में गैस बनने लगती है। जिसके कारण आपका पेट फूल जाता है। आप सोचते है कि आपको कोई बीमारी हो गई है। जिसके कारण आप डॉक्टर्स के पास चक्कर लगाने लगते है। लेकिन आप यह नहीं जानते है कि पेट फूलना, गैस बनना कोई बीमारी नहीं बल्कि आप गलत खाने की आदत के कारण ये समस्याएं होती है। हम ऐसे कई फूड, वेजिटेबल खा लते है जो कि पेट फूलने के कारण होते है। अगर आपका भी पेट फूल जाता है या फिर गैस बनने लगती है, तो इन चीजों का सेवन करना बिल्कुल बंद कर दें। इससे भी आपको यह समस्या होती है। जानिए इन चीजों के बारें में।

आलू
इसमें भरपूर मात्रा में स्टार्च पाया जाता है। जो कि गैस आासानी से आपके पेट में बना सकता है।

दूध
दूध पीने से भी आपका पेट फूल सकता है, क्योंकि इसमें लैक्टोज नामक तत्व पाएं जाते है। जो कि गैस की समस्या को बढ़ाते है।

चाय
अगर आपने सुबह खाली पेट चाय पी ली, तो आपका पेट फूल जाएगा।

कार्बोनेटेड ड्रिक्स
इस तरह की ड्रिंक्स में अधिक मात्रा में कार्बन डाइ-ऑक्साइड गैस पाई जाती है। जो कि डाइजेस्टिव सिस्टम में जमा होकर पेट फूला देती है। इसलिए ऐसे सोडा, कोल्ड ड्रिक्स का सेवन कम से कम करें।

प्रोसेसेड फूड
मैंगी, नूडल्स आदि में भरपूर मात्रा में प्रिजर्वेटिव्स और सोडियम होता है। जिससे कारण यह शरीर में पानी की मात्रा बढ़ा देता है। जिससे आपका पेट फूल जाता है।

जंक फूड
जंक फूड में भरपूर मात्रा में मैदा, नमक और ऑयल होता है। जो कि पाचन में समस्या उत्पन्न करते है। जिससे पेट में गैस बंद जाती है। जो कि पेट फूलने का कारण बन जाता है। अगर इससे बचना है, तो कम से कम नूडल्स का सेवन करें।

बीन्स
बीन्स में अल्फा गैलेक्टोसाइड्स नामक एक शुगर पाई जाती है। जो कि पेट में बैक्टीरिया के साथ मिलकर फर्मेंटेशन करती है। जिससे गैस बन जाती है। जो कि पेट फूलने का कारण है।

गोभी
गोभी जैसे कि पत्ता गोभी, फूलगोभी और ब्रोकली का सेवन करना बंद कर दें, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा मे शॉर्ट चेन कार्बोहाइड्रेट्स होते है। जो पेट में फर्मेंटेशन करके पेट को फुला देते है।

बचाव
अगर आपको पेट फूलने की समस्या है, तो आप दही, अजवाइन, नारियल पानी, नींबू पानी और सौंफ का पानी ले सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।