ये 12 कारण जिसकी वजह से आपको खाना चाहिए 'कीवी फल'


कीवी फल मूल रुप से चाइनीज है, लेकिन इसे अब इंडिया के लोग भी खूब खाना पंसद करते है। यह अच्छी दिखने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह एक पहाड़ी फल है। जिसका स्वाद बहुत ही टेस्टी होता है। कीवी में भरपूर मात्रा में पॉलीफिनॉल जैसे एंटीआक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन सी और ई पाई जाती है। इसके अलावा इसमें ऐक्टिनीडेन नाम का एंजाइम पाया जाता है। जो कि हमारे शरीर को प्रोटीन देता है। इसका सेवन करने से आपको जवां रहने के साथ-साथ और सेहत संबंधी कई फायदे मिलेंगे। जानिए इन फायदों के बारें में।

रहें हमेशा जवां स्किन
इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। जो कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ स्किन की कोशिकाओं को लंबे समय तक ठीक रखता है। जिसके कारण आपकी स्किन हमेशा जवां रहती है।

डायबिटीज को करें कंट्रोल
कीवी में ग्लाइकेमिक इंडेक्स की मात्रा कम पाई जाती है। जिसके कारण ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा नहीं बढ़ता है। इस कारण आपको डायबिटीज, हार्ट संबंधी समस्या नहीं होती है।

सर्दी-जुकाम से दिलाएं निजात
अगर आपको अक्सर सर्दी ज़ुकाम हो जाता है तो आपको कीवी फल खाना शुरु कर दें। इसका सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम मज़बूत रहेगा। जिसके कारण आपको सर्दी-जुकाम की समस्या जल्द न होगी।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद
इसमें भरपूर मात्रा में फोलिड एसिड पाया जाता है। जो कि प्रेग्नेंट महिला के लिए काफी फायदेमंद है। प्रेग्नेंसी के समय कम से कम 400 से 600 माइक्रोग्राम फोलिड एसिड की जरुरत होती है, क्योंकि इससे होने वाले बच्चे का मस्तिष्क का विकास होता है।

आएं भरपूर नींद
एक रिसर्च के अनुसार कीबी में ऐसे गुण पाएं जाते है जो एंटी ऑक्सिडेंट्स और सेरोटोनिन स्लीपिंग डिसऑर्डर के इलाज में मदद करता है। अगर आपको भी ये समस्या है, तो आप दो फलों का सेवन सोने से पहले करें। इससे आपको अच्छी नींद आएगी।

मोटापा से बचाएं
इसमें ग्लाइकेमिक इंडेक्स की मात्रा कम पाएं जाने के कारण आपको शरीर में ग्लूकोज की मात्रा अधिक नहीं हो पाती है। जिसके कारण आप मोटापा से निजात पा सकते है।

पाचन को रखें ठीक
कीवी में ऐक्टिनीडेन नाम का एंजाइम पाया जाता है। जो कि प्रोटीन को पाचन करने में मदद करता है। खासतौर में यह फल कब्ज की समस्या से निजात दिला देता है।

ओस्टियोपोरोसिस के मरीजों के लिए फायदेमंद
अगर कोई ओस्टियोपोरोसिस का मरीज है, तो उसको कीवी का सेवन करना चाहिए।

तनाव से दिखाएं निजात
कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिनA, B6, B12, E और पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे खनिज तत्व पाएं जाते है। जो कि शरीर में मौजूद हर समस्या से निजात दिलाते है। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन, दांतों की समस्या और तनाव से भी निजात दिलाते है।

ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल
अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो आप कीवी का सेवन करें। 100 ग्राम कीवी में 312 मिलीग्राम पोटैशियम मौजूद होता है। जो कि इसको कंट्रोल रखता है।

सूजन को करें कम
कीवी एक पावरफुल इन्फ्लेमेटरी एजेंट है। अगर आपको अर्थराइटिस की प्राब्लम है, तो इसका सेवन करना शुरु कर दें। इसके सेवन करने से आपके जोड़ों में सूजन भी खत्म हो जाएगी।

पाएं खूबसूरत स्किन
कीवी आपकी सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके कुछ स्लाइड काटकर स्किन में रखने से आपकी स्किन में निखार आएगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।