पेट की चर्बी घटा देंगे ये आसान से आसन, आजमा कर देखिए


बदलती जीवन शैली ने हमें कई एडवांस चीज़ो से नवाजा है| लेकिन जिस तरह आजकल हर काम चुटकियो में मोबाइल पर ही हो जाते है| लोगो का घूमना फिरना काफी कम हो गया है| ऊपर से आजकल लोग फ़ास्ट फ़ूड के तो बहुत ही शौकीन हो गए है| इन सब चीज़ो से मोटापा बहुत बढ़ गया है| हर तीसरा व्यक्ति अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान है|

मोटापे का सबसे ज्यादा असर किसी चीज़ पर पड़ता है तो वो है हमारा पेट, जांघ और हिप्स। इस मोटापे से निजाद पाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या नहीं करते लेकिन कोई असर नहीं होता| उन लोगो का वजन कम तो हो जाता है| लेकिन पेट पर जमी चर्बी कम होने का नाम नहीं लेती|

एक बार पेट बढ़ जाने के बाद कम करना बहुत मुश्किल होता है| लेकिन योग में हर समस्या का इलाज है| पेट को कम करने वाले स्पेशल योग आसनो को करके आप पेट की चर्बी को कम कर सकते है| कई बार ऐसा भी होता है की कुछ लोग पेट तो कम करना चाहते है, लेकिन शरीर का बाकी हिस्सा ऐसा ही रखना चाहते है|

अगर आप पेट की चर्बी से परेशान हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। आज हम आपके लिए लाए हैं आसान से आसन जो आपकी तोंद को कुछ ही दिनों में कम कर देंगे।

भुजंगासन-
पेट की चर्बी कम करने के लिए भुंजगासन जरूर करें। इस आसन के लिए जमीन पर उलटे लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों को अपने लंग्स से सटाकर जमीन पर रखें और शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं। इससे बैक पेन में भी आराम मिलता है।

बालासन-
नाम से ही पता चलता है कि इस आसन में बच्चों की तरह पोज बनाना है। इसके लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाइए। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाइए और धीर-धीरे आगे की तरफ झुकते हुए हथेलियों को जमीन से लगा दीजिए। ध्यान रहे ऐसा करते वक्त चेस्ट थाई के ऊपर हो। इस आसन से पेट की चर्बी तो कम होती ही है साथ ही लोअर बैक पेन भी चला जाता है।

loading...
जथारा परिवार्थासन-
इस आसन में जमीन पर सीधे लेट जाएं। अब अपने दाएं पैर को मोड़े और बाएं पैर के घुटने से लगा दें और बाया हाथ मुड़े हुए पैर पर रखे और सिर को अपोजिट डायरेक्शन में करें। दायां हाथ खुला कर उसी ओर फैला दें। अब इस क्रम को दूसरे पैर से करें। इससे चमत्कारी ढंग से पेट की चर्बी जाती है और कमर दर्द में आराम मिलता है। नींद भी अच्छी आती है।

धनुरासन-
इसके लिए सबसे पहले जमीन पर उलटे लेट जाएं। अब हाथ और पैरों को ऊपर उठाते हुए हाथों से पैरों को पकड़ें। कोशिश करें कि आप पेट के बल हो जाएं। इससे पेट की चर्बी कम करने में जल्द ही लाभ मिलता है। बैक पेन में भी आराम मिलता है।

पेट की चर्बी जलाये चक्‍की चलनासन-
पेट की चर्बी को दूर करने के लिए चक्‍की चलनासन बहुत फायदेमंद है। इस आसान को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर दरी बिछाकर आराम से बैठे। अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर से फैलाएं। इस बात का ध्‍यान रखें की दोनों पैर आपस में सटे हुए हो। इसके पश्चात अपने दोनों हाथों को आपस में मिलाकर पकड़ लें और घुटनों को बिना मोड़े सर्कुलर दिशा में घुमाएं।

पहले तो 8-10 बार घड़ी की दिशा में घुमाएं और फिर कुछ देर रूककर घड़ी की विपरीत दिशा में घुमाएं। फिर धीरे-धीरे छोड़ दें। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते है, उनके लिए भी यह एक बेहतरीन आसन है|

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।