शरीर के ये 4 पॉइंट्स दबाएं, तेजी से वजन घटाएं!

शरीर में मौजूद चार बिंदुओं पर दबाव डालने से मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा और तेजी से वजन कम होगा, इन बिंदुओं के बारे में जानने के लिए इस स्लाइडशो को पढ़ें।
बहुत महत्वपूर्ण हैं ये बिंदु

चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञान का हस्तक्षेप होने से हजारों सालों से पहले से लोग एक्यूप्रेशर और एक्यू्पंचर तकनीक का प्रयोग करके सामान्य और जटिल बीमारियों का उपचार कर रहे हैं। शरीर में सैकड़ों बिंदु मौजूद हैं जिनका संबंध शरीर के अंदर मौजूद ऊर्जा से है और इनपर दबाव डालने से शरीर के अंदर की ऊर्जा सक्रिय हो जाती है और ये अपना काम कर देते हैं। आपके शरीर में चार बिंदु ऐसे भी हैं जिनपर दबाव डालने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और तेजी से वजन भी कम होता है। इस स्लाइडशो में इन बिंदुओं के बारे में जानते हैं।
चेहरे पर मौजूद बिंदु

आपके चेहरे पर नाक के नीचे और होठों से ठीक ऊपर बिलकुल बीच के स्थान पर एक बिंदु होता है। इस स्थान पर दबाव डालने से भूख नियंत्रित होती है और आप अधिक खाने से बचते हैं। इसके अलावा इस बिंदु पर दबाव बनाने से बेचैनी होना, तनाव, आदि समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। होठों के ठीक ऊपर और नाक के नीचे मौजूद इस बिंदु पर 5 मिनट तक दबाव बनायें और इसे दिन में दो बार दोहरायें।
हाथ में मौजूद बिंदु

हाथों के बीच में टखने से ऊपर यह बिंदु मौजूद है। इस पर दबाव बनाने से शरीर का तापमान सामान्य हो जाता है और यह आंतों की क्रिया को भी नियमित करता है। दरअसल शारीरिक वजन सही होने के लिए शरीर के तापमान का सही होना बहुत जरूरी है। साथ ही आंतों की अवस्था भी सही होना जरूरी है। इस बिंदु से शरीर की ऊर्जा बाहर निकलती है, और इसपर दबाव बनाने से वजन तेजी से कम होता है। इस बिंदु पर एक मिनट तक दबाव डालें और इसे दिन में दो या तीन बार करें।
पैरों के बीच में

आपके दोनों पैरों के बीच में यह बिंदु मौजूद है। इस बिंदु के लिए आप अपनी दोनों टांगों के बिंदुओं पर दबाव डालें। इस बिंदु पर उंगली से हल्की मसाज भी करें, मालिश करने की समय सीमा कम से कम 10 मिनट होनी चाहिए। इस क्रिया को दोनों पैरों में दिन में 9 बार दोहरायें। इस बिंदु से खाना आसानी से पच जाता है और भूख ज्यादा नहीं लगती है।
कान के पास

तनाव इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है जिसके कारण कई तरह की स्वास्य समस्यायें होने लगती हैं और ज्यादा देर तक तनाव में रहने से वजन भी तेजी से बढ़ता है, इसलिए वजन कम करने के लिए तनाव से दूरी बनाना बहुत जरूरी है। कान के इस बिंदु पर अंगूठे से आराम से तीन मिनट तक दबाव बनायें, इस क्रिया को दिन में तीन बार दोहरायें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।