दिल की बीमारी को दूर करें ये 8 आहार

हमारे रोजाना के खान-पान और लाइफ स्टाइल में हेर-फेर के कारण ही हम बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। हम अगर अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखें तो सेहत संबंधी किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सकता है। सेहत अच्छी रखने के लिए खुश रहना और स्वच्छ भोजन करना बहुत जरूरी है, नही तो तनाव,परेशानी, नींद ना आना और दिल की बीमारी जैसे कई रोग हो सकते हैं। यह बहुत जरूरी है कि अपनी डाइट पर पूरा ध्यान रखा जाए ताकि इस तरह की परेशानी आने से पहले ही बचा जा सके। कुछ ऐसे आहार हैं जिन्हें खाने से दिल की बीमारी की रोकथाम की जा सकती है।

1. प्याज
ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने में प्याज बहुत मददगार है। कच्चा प्याज सलाद में खाने से दिल की बीमारियों से निजात पाई जा सकती है। जिन लोगों के दिल की धड़कन बढ़ जाती है उनके लिए प्याज बहुत ही लाभदायक है।

2. टमाटर
इसे खाने से दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। इसमें विटामिन ए,पोटेशियम, विटामिन सी, बीटाकेरोटीन, लाइकोपीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

3. लौकी
लौकी खाने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। रोजाना ताजी लौकी का रस निकालकर उसमें पुदीना की 3-4 ताजी पत्तियां और  तुलसी के 2 पत्ते डालकर दिन में दो बार पीने से बहुत लाभ होता है।

4. लहसुन
लहसुन की दो कलियां खाली पेट सुबह पानी के साथ खाने  से फायदा मिलता है।

5. गाजर
अगर दिल की धड़कन बढ़ रही है तो इसे सामान्य करने में गाजर रामबाण है। अपने भोजन में जूस,सब्जी या सलाद किसी भी तरह शामिल कर सकते हैं।

6. नींबू
दिन में दो या तीन बार शहद में नीबू का रस डालकर पीने से दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है।

7. शहद
इसे खाने से शरीर में उर्जा बनी रहती है। थोड़ी-सी घबराहट होने पर नीबू और शहद लेने से कुछ ही देर में आराम मिल जाता है।

8. अनार
हर रोज एक आनार खाने से या इसका जूस पीने से दिल के रोगों से छुटकारा मिलता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।