घर में चूहों का होना माना जाता है अशुभ, आती है हर काम में बाधाएं !


घर में चूहों का होना आम बात है। यह जीव अधिकतर घरों में देखा जा सकता है। अगर किसी घर में इनकी संख्या बढ़ जाती है। तो यह घर का सत्यानाश करने से नहीं चूकते। जिस घर में यह रहते है उस घर में कुछ न कुछ नुकसान होना निश्चित ही है। यह किसी भी चीज को बड़ी ही आसानी से कुतर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों के अनुसार चूहा को एक अपशकुन जीव माना जाता है। जी हां तो चलिए देखते है कि किस प्रकार से चूहा मानव जीवन के लिए एक अपशकुन साबित होता है।

# चूहे का रास्ता काटना होता है अशुभ :
यदि आप किसी खास कार्य के लिए घर से निकल रहे हैं और ठीक उसी समय आपके सामने से चूहा निकल जाए, चूहा आपका रास्ता काट दे तो इसे शुभ संकेत नहीं समझा जाता है। चूहा अंधेरे में रहने वाला जीव है इसी वजह से इसे अंधेरे का प्रतीक समझा जाता है। अंधेरे में नकारात्मक ऊर्जा अधिक सक्रिय रहती है। किसी कार्य के लिए निकलते समय अंधेरे के प्रतीक चूहे का दिखना यही संकेत देता है कि कार्य में बाधाएं आ सकती हैं।

# घर से निकलने से पहले जरूर पियें पानी :
घर से निकलने से पूर्व पानी पीएं और दही-चीनी खाकर ही निकलें। इसके साथ ही अपने इष्टदेव का स्मरण करें। इससे बुरा समय टल जाएगा। कार्य करते समय पूरी सावधानी रखें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।