राशि के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन


मेष राशि : शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ स्वादिष्ट भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग बनेगा। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से आय में वृद्धि होगी। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनकी कदर होगी।

वृषभ राशि : यह दिन स्फूर्ति भरा और प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे-संबंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। प्रवास और स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को सुखमय बनाएगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। गणेशजी कहते हैं कि वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन राशि : आपको मित्रों से लाभ होगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायी सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। मध्याहन के बाद का समय सावधानीपूर्वक बिताएं। धर्म, कर्म करने से अधिक हानि न हो ऐसी परिस्थिति का निर्माण हो सकता है।

कर्क राशि : आपके दिन के प्रारंभ में शारीरिक तथा मानसिकरुप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनदुःख भी हो सकता है, परंतु मध्याहन के बाद आप की शारीरिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक स्थल पर उच्च अधिकारीयों के साथ आवश्यक चर्चा भी होगी।

कन्या राशि : यह दिन आलस्य और थकान में बीतेगा। उग्र स्वभाव के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। पेट से सम्बंधित दर्द से परेशानी होगी। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़े‍गा। संकटजनक विचार, वर्तन और आयोजन से दूर रहें। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है। क्रोध पर संयम रखें।

सिंह राशि : खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखें। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। साथ में वाणी पर भी संयम बरतें। अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी खड़ी न हो इसका ध्यान रखें। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। भाग्यवृद्धि होगी और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय भी प्राप्त होगी।

तुला राशि : आपका मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा पर्यटन के योग हैं। आज मनोरंजन साधनों एवं वस्त्रालंकारों की खरीदी का योग है। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। मान-सम्मान मिल सकता है। व्यापारीजनों के व्यापार में वृद्धि होगी। विदेश स्थित स्वजनों के शुभ समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक राशि : पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से भरा रहेगा। शरीर में स्फूर्ति का संचार होगा। प्रतिस्पर्धी और दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मेल-मिलाप व प्रणय प्रसंग से आनंद में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे और अधूरे कार्य पूरे होंगे। बीमार व्यक्तियों को राहत मिलेगी।

धनु राशि : यह दिन आनंदपूर्ण और उत्साहपूर्ण मानसिकता से बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप के कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन सम्बंधित लाभ होने की संभावना है। गृहस्थजीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे।

मकर राशि : परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। फिर भी कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आएगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचीपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। और उसे संभालने के लिए बाहरी खान-पान का सहारा न लें। मध्याहन के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी।

कुंभ राशि : आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे, क्योंकि मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगें और उनके साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी, एवं छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।

मीन राशि : गणेशजी आपको खर्च पर संयम रखने की सूचना देते हुए कहते हैं कि आप को क्रोध एवं वाणी पर भी संयम रखना चाहिए। आज योग कुछ इस प्रकार हैं कि किसी के साथ भी तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। खासकर धन के लेन-देन में सावधानी बरतिएगा। स्वजनों के साथ खटपट होने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।