जानिए कब है इस बार होली का शुभ मुहूर्त और इसके पीछे की पूरी कहानी


होली रंगों, मौज-मस्ती व मेल-मिलाप, और अच्छे-अच्छे पकवान खाने का त्योहार है यह बुराई पर हुई अच्छाई की जीत का त्योहार है। इस बार होली दो मार्च को है होली का त्योहार फाल्गुन माह में होलिका दहन से शुरू होता है।

इस बार क्या है होलिका का शुभ मुहूर्त?

होली से ठीक एक दिन पहले शाम के समय होलिका दहन किया जाता है। और इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6.26 मिनट से शुरू होकर 8.55 मिनट तक है ।

होलिका से जुड़ी हुई कई परंपराएं है कहीं-कहीं तो होलिका की आग को घर भी ले जाया जाता है।  और फिर इस आग से घर में रोटी बनाने को बहुत शुभ माना जाता है। होलिका मनाने के पीछे एक कहानी भी है।

भक्त प्रहलाद के पिता हिरण्यकश्यप अपने बेटे से काफी ज़्यादा नफरत करता था। उसने प्रहलाद पर अनगिनत हमले करवाए। फिर भी प्रहलाद सकुशल ही रहा फिर हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को मारने के लिए अपनी बहन होलिका को भेजा।

होलिका को ऐसा वरदान मिला हुआ था कि वह कभी आग से नहीं जलेगी। हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका से बोला कि वह प्रहलाद को लेकर जलती हुई आग में बैठ जाए। फिर क्या था होलिका प्रहलाद को लेकर जलती हुई आग में कूद गई। परन्तु हुआ इसका बिलकुल उल्टा होलिका प्रहलाद को लेकर जैसे ही आग में कूदी वह जल कर भस्म हो गई और प्रहलाद बच गए।

प्रहलाद अपने विष्णु का नाम जपते हुए जलती हुई आग से बाहर आ गए। जब से ही होलिका दहन की रीत शुरू हुई। फिर इसके अगले रोज़ रंगों का त्योहार मनाया जाता है। और सभी लोग सब कुछ भूलकर एक दूसरे के साथ ये रंगों का त्यौहार मनाते है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।