क्या आप जानते हैं फलों पर लगे स्टिकर्स का क्या मतलब होता है? खरीदते समय भूलकर भी ना करें अनदेखा


आपने पुरानी कहावत तो सुनी ही होगी, एक सेब रोज खाने से बीमारियाँ दूर रहती हैं? जी हाँ यह बिलकुल सही है। फल खाना स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है, यह किसी को बताने की जरुरत नहीं है। फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। फलों के सेवन से कई बीमारियाँ भी दूर हो जाती हैं। पहले से ही लोग फलों का सेवन खुद की भूख मिटाने के लिए करते रहे हैं। जब लोगों को अन्न उगाना नहीं आता था, उससे पहले से ही वह जंगली फलों का सेवन करता रहा है।

नहीं पता होता उन पर लगे स्टिकर्स का मतलब:

आज बाजार में कई तरह के फल देखने को मिलते हैं। फलों के बारे में कहा जाता है कि कोई भी फल नुकसान देने वाला नहीं होता है। हर फल अ स्वाद और गुण अलग-अलग होता है। कुछ फल जो सस्ते में मिल जाते हैं, जबकि कुछ फल बहुत महंगे होते हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ फल जो महंगे होते हैं, उनके ऊपर कई तरह के स्टिकर्स लगे होते हैं। ज्यादातर लोगों को फलों पर लगे स्टिकर्स का मतलब ही नहीं पता होता है।

स्टिकर्स से मिलती है कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारी:

कई लोगों की आदत होती है कि वह फलों को खरीदते समय उन पर लगे स्टिकर्स का क्या मतलब होता है। फलों पर लगे इन स्टिकर्स पर एक कोड दिया हुआ होता है, जिसे PLU (प्राइज लुक अप) कहा जाता है। ये कई तरह के होते हैं और सभी के मतलब अलग-अलग होते हैं। अगर हमें इन स्टिकर्स के कोड के बारे में पता चल जाए तो हमें उस फल के बारे में कई जानकारी मिल सकती है। इससे हमें इस बात की भी जानकारी मिलती है कि हमें कौन सा फल लेना चाहिए और कौन सा नहीं।

फलों के स्टिकर्स से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान:

* जिन फलों या सब्जियों के ऊपर लगे स्टिकर्स पर 4 डिजिट का कोड लिखा हो, उससे इस बात की जानकारी मिलती है कि इस फल या सब्जी को उगाते समय पारम्परिक तरीकों का इस्तेमाल किया गया है। यानी इस फल या सब्जी के पारम्परिक कीटनाशकों और रसायनों का प्रयोग किया गया है। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा होता है। इसलिए इस तरह के स्टिकर्स वाले फल और सब्जियों को खाया जा सकता है।

* आप जो फल या सब्जी खरीद रहें हैं उसके स्टिकर्स पर 5 डिजिट का कोड हो और उसकी शुरुआत 8 से हो रही है तो इसका मतलब है कि उस फल को जैविक तरीकों का इस्तेमाल करके उगाया गया है। इसे जेनेटिकली रूप से मोडिफाइड किया जा सकता है।
* आप जो भी फल या सब्जी खरीद रहे हैं अगर उसके स्टिकर्स पर 5 डिजिट का कोड हो और उसकी शुरुआत 9 से हो रही है तो इसका मतलब है कि इस फल को भी जैविक रूप से उगाया गया है। लेकिन इसे जेनेटिकली रूप से मोडिफाइड नहीं किया जा सकता है।

यक़ीनन यह जानकारी आपके काम आएगी। अब जब भी आप फल या सब्जी खरीदने जाएँ तो उनके ऊपर लगे स्टिकर्स को बिना जांचे ना खरीदें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।