इन पौधों की जड़ को घर में रखने से आती है समृद्धि, साथ में होती है मान-सम्मान में वृद्धि


हिन्दू धर्म में आदि कल से ही पेड़-पौधों को बहुत महत्व दिया जाता है | पेड़ पौधे हमारे लिए धार्मिक दृष्टि से जितने  महत्वपूर्ण है उतना ही वैज्ञानिक दृष्टि से भी है। ज्योतिष विज्ञान की माने तो कुछ पौधे ऐसे भी है जिन्हें सिर्फ घर में रखने मात्र से कई शुभ परिणाम दिखते है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताने जा रहे है | सिर्फ इन पौधों की जड़ को भी अपने पास रखने से हमे आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। बस आपको इन पौधों को किसी भी शुभ मुहूर्त में अपने पास रख ले लेकिन इसके साथ इन पौधों को धारण करने की विधि जानना भी आवश्यक है। आज हम आपको बताते है की वो कौन से पौधे है जिनकी जड़े भी आपको धनवान बना सकती है।

शंख पुष्पि का पौधा
शंख पुष्पी रवि पुष्य नक्षत्र में शंख पुष्पि की जड़ को धारण करना बहुत ही शुभ मन जाता है, इसको धारण करते ही घर में धन और सुख समृद्धि आने लगती है। साथ ही इसे अपने घर के लाकर में किसी चांदी की डिब्बी में बंद कर के रख देने से धन में अपार वृद्धि होती है।

चंपा का पौधा
चंपा की जड़ को हस्त नक्षत्र में घर पर लेकर आने से यह घर पर बुरी नजर नहीं लगने देती और साथ ही यह बुरी शक्तियों को भी घर में प्रवेश नही करने देती। आप बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिये इसे उनके गले में भी भी पहना सकते है।

मदार का पौधा
रवि पुष्य नक्षत्र में इस पौधे की जड़ को आप अपनी कलाई में किसी कपड़े से बांध ले, ऐसा करने से घर में धन का आगमन तो होगा ही साथ ही  धन प्राप्ति के लिए नए साधन भी बनते है।

तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा तो वैसे भी हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है और तुलसी की जड़ खाद्र पक्ष की नक्षत्र में घर में लाये तथा इस दिन इसे कुछ समय के लिए अपने माथे पर धारण कर लेने से आपकी किस्मत में अनोखे बदलाव आएंगे, ऐसा करने से आपके बुरे दिन भी अच्छे दिनों में बदल जाते है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।