इन चीजो को पास रखने से हमेशा नोटों से भरा रहेगा आपका पर्स


कहा जाता हैं लक्ष्मी चंचल होती हैं इसी कारण कभी किसी एक जगह पर नहीं रहती हैं। धन दौलत को भी लक्ष्मी का रूप माना जाता है इस लिए ये भी कभी टिक कर नही रहते। कई बार महीना खत्म होते-होते पर्स और अकाउंट दोनों ही साफ हो जाते हैं। किंतु अगर आप ज्योतिषशास्त्र की इन बातो को आजमाकर देखोगे तो पैसों के खर्च होने की दर को कम करके पर्स को नोटों से भरा रख सकते हैं-

लाल पेन से पेपर पर सूर्य यंत्र बनाकर अपने पर्स में रखें क्योकि सूर्य ग्रहों के राजा हैं जो हानिकारक ग्रह के कारण होने वाले अपव्यय को रोकंने में सहायक होते हैं।

अपने पर्स में हमेशा चांदी का सिक्का जरूर रखें। सिक्के पर लक्ष्मी और गणेश बने हों तो यह और भी शुभ होगा। लक्ष्मी गणेश शुभ और लाभ के ईश्वर माने जाते हैं जो आपके धन को खर्च होने से रोकने में सहायक होंगे।

कुबेर देवता की तस्वीर या कुबेर यंत्र रखें। कुबेर, देवताओं के कोषाध्यक्ष माने जाते हैं जिनका खजाना हमेशा भरा रहता है। पर्स में इनका वास धन में सहायक हो सकता है।

पर्स को पूरी तरह खाली नहीं होने दें। सदैव एक नोट बचाकर रखें। पूरी तरह से खाली होने पर पर्स नकारात्मकता उत्पन्न करता है और इसी कारण आपका पर्स खाली होता रहता है। अगर पर्स पूरी तरह से खाली होने लगे तो उसे बदल लेना चाहिए।

कांच की एक गोली या सुरमा पर्स में रखें। इसका संबंध केतु ग्रह से है जो आपकी आमदनी और धन को नजर लगने से रोकती है, ज्योतिष मानते है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।