गले की खराश दूर करता है प्याज के छिलके का ये नुस्खा


गले की खराश दूर करने के लिए आपने आजतक न जाने कितने जतन किए होंगे। कभी डॉक्टर की कड़वी दवाईयां तो कभी दादी मां के नुस्खे आजमाए होंगे, पर क्या आप जानते हैं आपके गले को चंद मिनटों में पहले जैसा दुरुस्त कर सकते हैं प्याज के छिलके। आइए जानते हैं कैसे इस्तेमाल करते है इस नुस्खे को।​

खाना बनाते समय प्याज के छिलकों को यूं ही फेंक दिया जाता हैं पर क्या आप जानते हैं प्याज के साथ-साथ इसके छिलके भी काफी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं कैसे इसका इस्तेमाल आपके गले को पहले जैसा सुरीला बना सकता है। 

अगर आपका गला खराब हो गया है तो पानी में प्याज के कुछ छिलके डालकर उबाल लें। इस उबले हुए पानी को छानकर इससे सुबह उठकर गर्रारे करें। दो तीन बार ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

इसके अलावा आप प्याज के छिलकों का इस्तेमाल चाय बनाते समय भी कर सकते हैं। इसके लिए चाय बनाते समय उसमें प्याज के छिलके डाल दें। इसके बाद इस चाय को छानकर पी लें। इससे भी आपके गले को फायदा पहुंचता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।