इन चीजों के साथ शहद का सेवन करना बन सकता है ज़हर


ये बात तो सभी को अच्छे से पता है कि शहद में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं. इसके अलावा लड़कियां चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए भी चेहरे पर शहद लगाती हैं. पहले के समय में शहद का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने के लिए भी किया जाता था, लेकिन अगर शहद को सही तरह से इस्तेमाल ना किया जाए तो ये जहर बन जाता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं, शहद का इस्तेमाल किन चीजों के साथ करना चाहिए और किन चीजों के साथ नहीं.

गर्म चीजों के साथ
शहद की तासीर गर्म होती हैं, इसलिए शहद को कभी भी गर्म चीजों के साथ नहीं लेना चाहिए. अगर आप गर्म चीजों के साथ शहद खाते हैं, तो आपका पेट खराब हो सकता है. इसके अलावा आपको बहुत सी हेल्थ प्रॉब्लम भी हो सकती हैं. इसलिए शहद को कभी भी गर्म चीजों के साथ नहीं लेना चाहिए, क्योंकि वो उस समय जहर बन जाता है.
चाय या कॉफी
आपको ये बात जानकार जरुर हैरानी होगी कि चाय और कॉफी के साथ शहद लेने से हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता और हमें घबराहट होनी शुरू हो जाती हैं. कई लोग खांसी-जुखाम होने पर चाय के साथ शहद का सेवन करते हैं, उन्हें ऐसा लगता है कि ऐसा करने से उन्हें फायदा होगा, लेकिन उन्हें फायदा होने के बजाए नुकसान होता है.
मूली और शहद
मूली और शहद दोनों एक दूसरे से बिलकुल अलग होते हैं. शहद के साथ मूली खाने से इंसान के शरीर में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं, जिसकी वजह से हमारे शरीर के कई हिस्सों को नुक्सान पहुंच सकता है.
ये भी पढ़िए : शहद खाएं तो इन बातों का रखें ध्यान वरना ये जहर बन जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।